उत्तर और मध्य भारत में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है भारतीय मौसम विज्ञानं विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी कर दी गयी है वही विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में त्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू का असर और अधिक बढ़ जाएगा।
इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी
IMD ने बताया कि 22 से 24 अप्रैल के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। वहीं, 23-24 अप्रैल को राजस्थान और हरियाणा में और 21-23 अप्रैल के दौरान विदर्भ क्षेत्र में लू के हालात बन सकते हैं। इन क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विभाग ने खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत का हाल
पूर्वोत्तर भारत में 22 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी बताई गयी है वही अगले चार से पांच दिनों में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों पर पड़ने की आशंका है।
दिल्ली और यूपी में बढ़ सकती है लू
दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आंधी, बिजली और धूलभरी हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही राजधानी में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और अधिक महसूस होगी।
वही उत्तरप्रदेश के 13 जिलों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। खासकर बुंदेलखंड, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में लू की स्थिति गंभीर होती जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।







