Himachal News: हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, एक ऐसा खुशियों का घरौंदा जहां पूरा परिवार हंसी खुशी साथ साथ रह सके, एक साथ जिंदगी गुजार सके। लेकिन कईयों के ये सपने गरीबी के कारण,आर्थिक वजहों से पूरे नहीं हो पाते। अपने पक्के मकान के लिए उन्हें सहारे की, मदद की दरकार रहती है।
ऐसे लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार बड़ा आसरा बनी है। सरकार प्रदेश के लोगों को अपना पक्का मकान बनाने में भरपूर मदद कर रही है।
पात्र व्यक्तियों को पक्का मकान बनाने के लिए ‘स्वर्ण जयंती आश्रय योजना’ में मदद दी जा रही है
इस मकसद से सरकार ने अपनी विभिन्न आवास योजनाओं के जरिए हर तबके के पात्र लोगों को गृह निर्माण के लिए आर्थिक मदद देने के प्रावधान किए हैं। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्तियों को पक्का मकान बनाने के लिए ‘स्वर्ण जयंती आश्रय योजना’ में मदद दी जा रही है।
वर्ष 2018-19 से अब तक 4293 मकान बनाने के लिए 63.11करोड़ रुपये से ज्यादा की सरकारी मदद प्रदान की गई है
मंडी के जिला कल्याण अधिकारी किरण कुमार बताते हैं कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के जरिए मंडी जिले में वर्ष 2018-19 से अब तक 4293 मकान बनाने के लिए 63.11करोड़ रुपये से ज्यादा की सरकारी मदद प्रदान की गई है।स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का मकान बनाने को सरकार से मिली 1.50-1.50 लाख रुपये की मदद के लिए मंडी जिले के हजारों लाभार्थी सरकार का आभार जताते नहीं थकते। उनका कहना है कि सरकार ने उनके सपने पूरे किए हैं, इसके लिए जितना धन्यवाद करें कम है।हिमाचल सरकार की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्तियों को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाती है।
स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में गृह निर्माण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया गया
इसमें पात्र व्यक्ति के नाम जमीन होना जरूरी है। प्रदेश सरकार ने स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में गृह निर्माण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया गया है। पक्का मकान बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाती है। इसमें पात्र व्यक्ति के नाम जमीन होना जरूरी है।
मंडी जिले में सरकार की विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरे समर्पण से काम किया जा रहा
प्रदेश सरकार ने स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में गृह निर्माण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये किया गया है।उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी का कहना है कि मंडी जिले में सरकार की विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरे समर्पण से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में 4 हजार से ज्यादा पात्र लोग कवर किए गए हैं।
see more..Himachal News: विश्व टीकाकरण सप्ताह के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग ने जागरुकता शिविर किया आयोजित