खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में मकई सारी बीमारियां होने लगती है इन्हीं में से डाइबिटीज भी एक है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल कम और ज्यादा होता रहता है इस वजह से डॉक्टर्स डाइबिटीज के मरीजों को खाना खाने के बाद में ब्लड शुगर चेक करने की सलाह देते है। हालाँकि कुछ लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है की डाइबिटीज के रोगी का ब्लड शुगर लेवल कब ठीक है। इसके साथ ही उन्हें यह भी जानकारी नहीं होती है कि ब्लड शुगर लेवल कितना नार्मल होता है। ऐसे में आइए जान लेते है ब्लड शुगर से जुड़ी सही जानकारी।
खाने से पहले कितना होना चाहिए ब्लड शुगर?
खाने से पहले यानी फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल चेक करना। यानी एक स्वस्थ व्यक्ति ने अगर पिछले 8 घंटे से कुछ नहीं खाया हो तो उसका ब्लड शुगर लेवल 70-99 mg/dl के बीच होता है। वहीं फास्टिंग में 130 mg/dl या उससे अधिक ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज का संकेत है। इसके अधिक अगर इसका लेवल बढ़ता है तो ये सेहत के लिए हानिकारक होता है।
खाने के बाद कितना होना चाहिए ब्लड शुगर?
अगर आप खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहते हैं तो 2 घंटे बाद करें। खाने के 2 घंटे बाद स्वस्थ लोगों का ब्लड शुगर लेवल करीब 130 से 140 mg/dl के बीच होना चाहिए। जबकि डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl के आसपास होता है।
कैसे करते है डाइबिटीज टेस्ट ?
ब्लड शुगर के लिए आप कहीं भी लैब से चैकअप करवा सकते है इसके साथ ही आप घर पर ब्लड शुगर चैक कर सकते है। इसके लिए मशीन आप ऑनलाइन खरीद सकते है या फिर किसी मेडिकल शॉप से।
डायबिटीज के मरीज इन बातों का भी ज़रूर रखें ध्यान
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का बहुत ज़्यादा ध्यान रखना चाहिए। रात में खाना बहुत देर से ना खाएं। सोने से करीब 2 घंटे पहले खाना जरूर खा लें।अपनी डाइट में फाइबर अधिक मात्रा में शामिल करें। एक्सरसाइज करें
