जानिए, क्यों कम बोलने वाले लोगों को अधिक काटते है मच्छर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है आपको हर एक जगह मच्छरों का झुंड मिल जाएगा। आपने गौर किया होगा, मच्छर चाहे कम हों या ज्यादा कुछ इंसानो को ज्यादा ही काटते है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह जैसे मैग्नेट है और मच्छरों को अपनी तरफ खींच रहे है ऐसे में आइए जान लेते है ये कौनसे लोग है जिन्हें मच्छर ज्यादा काटते है।

इन लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर
O+ ब्लड ग्रुप वाले लोग
जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O+ होता है, मच्छर इन लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, क्योंकि इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों का मेटाबॉलिज्म रेट काफी उच्च होता है इसके साथ ही, मच्छरों को अपनी ग्रोथ के लिए भी इस खून की जरूरत पड़ती है।

कार्बनडाइऑक्साइड की खूशबू
यदि आपको मच्छर रात को सोते समय अधिक काट रहे है तो मतलब आपका शरीर कार्बन डाइऑक्साइड अधिक रिलीज कर रहा है। कार्बन डाइऑक्साइड की गंध तेजी से मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा, मच्छर लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया से भी अट्रैक्ट होते हैं।

डार्क कलर
जो लोग ज्यादा गहरे कलर के कपडे पहनते है जैसे काला, नीला और ज्यादा गहरा नीला, मच्छर अक्सर उन लोगों की तरफ मच्छर ज्यादा आकर्षित होते है।

कम बोलने वाले लोग
जो लोग कम बोलते हैं और शांत रहते हैं, उन्हें भी ज्यादा मच्छर काटते हैं क्योंकि चुप रहने के वजह से वे भी ज्यादा मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड रिलीज करते हैं।

बॉडी स्मैल
मच्छर शरीर की ओर महक के चलते भी आकर्षित होते हैं। जिन लोगों को ज्यादा बॉडी स्मेल की समस्या होती हैं या फिर ऐसे लोग भी जो ज्यादा परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे लोगों को भी ज्यादा मच्छर काट सकते हैं।

मच्छरों से सेफ्टी के लिए क्या करें?
फुल सिल्वस के कपडे पहने
फुल स्लीव्स के कपड़े पहनने से मच्छरों के काटने से बचा जा सकता है खासतौर से किसी खुले स्थान पर जाने से पहले आपको फुल स्लीव्स के कपड़े पहनना चाहिए।

पानी न भरने दें- बरसात का मौसम चल रहा है, इन दिनों जलभराव अधिक होता है। इसलिए अपने आसपास खाली बरतन, डिब्बों या गमलों में पानी न भरने दें। यदि भरा है, तो तुरंत उसे खाली कर दें।

कूलर की सफाई- अगर आपके घर में कूलर है, तो समय-समय पर कूलर की सफाई करें। इसका पानी बदलते रहें और इसमें दवा डालकर पानी को सुरक्षित कर लें, ताकि मच्छर इनमें पनप न पाएं।

मॉस्क्योटो रेपिलेंट क्रीम्स- बाजार में ऐसी कई क्रीम्स उपलब्ध हैं जिन्हें आप लगाकर बाहर जा सकते हैं। कोशिश करें कि खुद से कोई क्रीम खरीदने की बजाय डॉक्टर की सलाह पर क्रीम का यूज करें।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib