MBBS Success Story: बचपन में ही पिता की मौत, YOUTUBE से पढ़कर पास किया एमबीबीएस

MBBS Success Story

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

MBBS Success Story: दोस्तों कुछ लोग होते हैं जो अपनी मेहनत वह परिश्रम के दम पर इतिहास रचते हैं और अपनी सफलता की कहानी लिखते हैं चाहे उनके रास्ते में कितनी ही परेशानियां तकलीफ में आए लेकिन जब तक उन्हें अपना लक्ष्य हासिल नहीं होता वह तब तक प्रयास करते रहते हैं और लक्ष्य हासिल करके ही दम लेते है. इस बात को सच साबित किया है निजामाबाद जिले के नंदावारा की रहने वाली हरिका ने, जिन्होंने यूट्यूब वीडियो की मदद से एमबीबीएस की परीक्षा पास की है. उनकी मां बीड़ी कारखाने में मजदूर हैं। हरिका ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सिर्फ डॉक्टर बनने का सपना ही नहीं देखा बल्की इसके लिए कड़ी मेहनत भी की और अपने प्रयासों में सफलता भी प्राप्त की वही उन्हें अपने प्रयासों का फल भी मिला और वह डॉक्टर बन गई.

MBBS Success Story

MBBS Success Story: टीआरएस एमएलसी ने की मुलाकात

टीआरएस एमएलसी और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता कलवाकुंतला हरिका और उनकी मां से मिलने पहुंची। उन्होंने ट्ववीट करते हुए लिखा कि ‘सपने देखने की हिम्मत करें और तब तक काम करना बंद न करें जब तक आप उन्हें हासिल नहीं कर लेते। यह हरिका की कहानी है, जिसने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैं उनसे और उनकी मां से मिली और उनकी फीस की पहली किस्त सौंपकर उनके सपनों को अपना समर्थन दिया.

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि निजामाबाद की एक अकेली मां की बेटी, जो एक बीड़ी कारखाने में काम करती हैं, हरिका हर उस व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा हैं जो अपने सपनों को जीने का विकल्प चुनता है। हरिका और उनकी मां से मिलना और उनकी अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनना वास्तव में एक आशीर्वाद है। दोस्तों एमएलसी कविता ने हरिका से मुलाकात की और उनके साथ फोटोज भी शेयर की हैं.

MBBS Success Story: बचपन में ही पिता गुजर गए

हरिका जब छोटी थीं तभी उनके पिता शिवकुमार की मौत हो चुकी थी। उनकी मां अनुराधा अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बीड़ी कारखाने में काम करती हैं.इंटरमीडिएट में अच्छे अंक हासिल करने के बाद हरिका ने डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसके लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे लेकिन उन्होंने हौसला नहीं हो रहा और जितने भी उनके पास संसाधन थे उसी के दम पर उन्होंने अपने डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने का प्रयास किया आपको बता दें कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर ही NEET परीक्षा पास कर ली थी.

MBBS Success Story

MBBS Success Story: NEET परीक्षा में राज्य में 700वीं रैंक

हरिका को इस साल की NEETपरीक्षा ने अखिल भारतीय स्तर पर 40,000वीं रैंक हासिल की, जबकि राज्य स्तर पर उन्होंने रैंक 700वीं रैंक हासिल की थी हालांकि उन्हें सीट मिल गई है, लेकिन उनकी परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। हरिका ने जनता से एमबीबीएस के क्षेत्र में आगे बढ़ने में उनकी मदद करने की अपील की है. ताकि वह एक अच्छी डॉक्टर बन सके और जनता की सेवा कर सके।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

10 Responses

  1. Pingback: แทงหวย
  2. Pingback: Volnewmer
  3. Pingback: kurczak
  4. Pingback: check over here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *