इस अक्टूम्बर जहां एक तरफ दशहरा से लेकर दिवाली और छठ महापर्व की तैयारियां चल रही है वही दूसरी तरफ त्योहारों के इस मौसम में सिनेमाघरों में भी काफी रौनक देखने को मिलेगी। इस महीने बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल फिल्मों की भरमार है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने को तैयार हैं। महीने की शुरुआत जहां ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ और वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्मों से हो रही है, वहीं स्त्री हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज की नई फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इसके साथ ही अक्टूम्बर में कई फिल्में एक साथ में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आइए नजर डालते है कुछ फिल्मों की रिलीज डेट पर
कांतारा: चैप्टर 1
रिलीज डेट – 2 अक्टूबर 2025
ऋषभ शेट्टी की पीरियड माइथोलॉजिकल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ अक्टूबर महीने की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। मूल रूप से कन्नड़ में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने जा रही है।
सनी संसकारी की तुलसी कुमारी
रिलीज डेट – 2 अक्टूबर 2025
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल नजर आएंगे। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी एक लव रेक्टेंगल पर आधारित है। फिल्म के गाने ‘बिजुरिया’ का रीमेक और ‘पनवाडी’ पहले ही वायरल हो चुके हैं।
द स्मैशिंग मशीन
रिलीज डेट – 3 अक्टूबर 2025
बेनी सफी द्वारा निर्देशित यह हॉलीवुड स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म MMA फाइटर मार्क केर के जीवन पर आधारित है। इसमें ड्वेन जॉनसन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि एमिली ब्लंट उनकी पत्नी डॉन स्टेपल्स के किरदार में हैं। यह फिल्म 2002 की डॉक्यूमेंट्री द स्मैशिंग मशीन: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ एक्सट्रीम फाइटर मार्क केर पर आधारित है।
लॉर्ड कर्जन की हवेली
रिलीज डेट – 10 अक्टूबर 2025
अनुष्मान झा के निर्देशन में बनी यह डेब्यू फिल्म एक कॉमेडी-थ्रिलर है। इसमें रसिका दुग्गल, अर्जुन माथुर, परेश पाहुजा और जोहा रहमान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो एक डिनर पार्टी के दौरान ऐसे रहस्य से रूबरू होते हैं जो उनकी जिंदगी बदल देता है।
