प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर बड़ा ब्यान दिया है पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि यह अच्छी बात है कि इस मामले की सच्चाई सामने आ गयी है उन्होंने कहा कि अब आम लोग भी इसे देख सकेंगे। पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपने X हैंडल पर आलोक भट्ट नामक शख्स के ट्वीट को रिट्वीट किया है। दरअसल, आलोक ने फिल्म के बारे में चार पॉइंट में बताया है। आलोक ने फिल्म के बारे में कहा कि ये प्रयास सराहनीय है, क्योंकि ये हमारे इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक है। ऐसे में इस कांड की सच्चाई सामने लाना जरूरी है।
मरने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि
पीएम मोदी के द्वारा किए ट्वीट में कहा गया है कि इस फिल्म के मेकर्स ने मूवी को बेहद ईमानदारी के साथ में बनाया है। गोधरा कांड एक संवेदनशील मुद्दा है और उसे फिल्म में बेहद संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। वही गोधरा कांड में 59 लोगो की मौत हुई थी। आगे के ट्वीट में कहा गया है कि हमेशा जीत सत्य की होती है ये फिल्म इस मामले में मरने में निर्दोष लोगो की सच्चाई, पुरुषों, श्रद्धांजलि है। इस फिल्म के जरिए उन निर्दोष पीड़ितों को अपनी बात कहने का मौका मिला, जिनकी मौत हुई थी।
फिल्म में क्या दिखाया गया
बता दें ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, इस फिल्म की कहानी गोधरा दंगों पर बनी है। दंगों पर मीडिया के अलग-अलग दंगो के लोग इसकी रिपोर्टिंग कैसे करते हैं और इस कांड की जानकारी लोगों तक कैसे पहुंचाते हैं इस फिल्म में ये दिखाया गया है।







