नवरात्रि के 9 दिनों के लिए बनाए हेल्दी और टेस्टी फूड, खाने से शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवरात्रि का त्यौहार आते ही आसपास में धार्मिक मौहाल धार्मिक और खुशनुमा हो जाता है एक तरफ जहां लोग पूजा पाठ और माता रानी की सेवा में लगे रहते है वही वहीं दूसरी ओर फूलों, रंगोली और सजावट का भी बहुत महत्व होता है। इसी के साथ नवरात्र के नौ दिनों तक तरह तरह के फलाहार व्यंजन और पकवान बनाने की परंपरा है। इसी के साथ में नवरात्र के 9 दिनों तक फलहार व्यंजन और पकवान बनाने की परम्परा है। वही नवरात्रि के दौरान सात्विक और हल्का खाने की सलाह दी जाती है जो व्रत के दौरान एनर्जी प्रदान करता है। ऐसे में आइए जान लेते है कुछ आसान रेसिपी के बारे में जान लेते है।

Navratri Vrat Recipes

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी को नवरात्रि के दौरान सबसे ज्यादा खाया जाता है। साबूदाना में मौजूद फाइबर और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व इसे व्रत के लिए परफेक्ट बनाता है। उबले आलू, हरी मिर्च और मूंगफली मिलाकर बनी यह डिश खाने में भी स्वादिष्ट होती है और व्रत के दौरान भरपूर एनेर्जी और पोषण देने का काम करता है।

शकरकंद चाट

शकरकंद से बनी यह चाट व्रत के दिनों के लिए बेहतर ऑप्शन है। उबले हुए आलू की तरह शकरकंद को जब घी में रोस्ट किया जाए, इसमें सेंधा नमक, नींबू को रस, काली मिर्च पाउडर, भुनी हुई मूंगफली डालकर बनाई जाए और हरा धनिया और अनार के दानो से गार्निश किया जाए तो यह बिल्कुल हेल्दी और टेस्टी बनते है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है और किसी भी समय सर्व कर सकते हैं।

Navratri Vrat Recipes

मखाना खीर

नवरात्रि में मखानों से बनी खीर खाना शुभ माना जाता है। दरअसल आप व्रत के दौरान अनाज का सेवन नहीं कर सकते है। ऐसे में आप मीठे में मखाने की खीर बना सकते हैं। मखानों को दूध में मिलाकर ड्राईफ्रूट्स और चीनी डालकर पकाया जाता है। मीठे में खाने के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है।

पनीर टिक्की

व्रत के दौरान पनीर खाना बहुत ही हेल्दी ऑप्शन है। इसे हल्के मसालों और दही में मिलाकर मेरिनेट करें और तवे पर सेक कर स्वादिष्ट टिक्की बनकर तैयार हो जाएगी। इन नवरात्रि के नौ दिनों के व्रत के दौरान यह रेसिपी आइडिया जरूर ट्राई करें।

Navratri Vrat Recipes

समा चावल पुलाव और रायता

व्रत के दौरान आप समा के चावल खाया जाता है। इसलिए नवरात्रि पर खास समा चावल का पुलाव और रायता बनाकर अपने त्योहार को और भी खास बनाएं।

कुट्टू के आटे का चीला

कूट्टे के आटे में सेंधा नमक, हरी मिर्च और काली मिर्च पाउडर डालकर गाढ़ा घोल बनाकर टेस्टी चीला बनाकर तैयार किया जा सकता है।नवरात्रि के लिए यह बेहद पौष्टिक आहार है जिसे खाकर आप इंस्टेंट एनेर्जी पा सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib