Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani की शादी की तस्वीरें आई सामने, शादी में नज़र आए ये सेलेब्स

Rakul-Jackie's wedding

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani 21 फरवरी 2024 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इसी बीच रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी द्वारा अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई, जो काफी वायरल हो रही है। फोटोज देखने के बाद फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ ला दी है। इतना ही नहीं कपल के फोटोज शेयर करने के बाद शादी में गए सेलेब ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करना शुरू कर दिया।

आपको बता दें इंडस्ट्री के कई जाने-माने Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani की शादी में शिरकत करने पंहुचे। आपको बता दें अभिनेता शाहिद कपूर भी खूब बन-ठनकर रकुल औऱ जैकी की शादी में पंहुचे। शादी की एक तस्वीर में शाहिद कपूर को लाइट रंग की शेरवानी और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ हंसते-खिल्खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

अनन्या पांडे ने साझा की Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani के वेडिंग वेन्यू की झलक

शाहिद कपूर के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में शिरकत करने पंहुची। आपको बता दें अनन्या ने सोशल मीडिया पर Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani की सनसेट वेडिंग की एक झलक साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री को कुछ लोगों के साथ कैमरा के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में अनन्या पांडे ने एक गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

 

गेस्ट्स ने इंस्टा पर लगाई स्टोरीज

इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के कुछ गेस्ट्स द्वारा शादी के वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरीज पर साझा किए गए। आपको बता दें रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की वेडिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और यह खूब वायरल हो रही हैं। लोग कपल को जमकर बधाइयाँ दे रहे हैं। जैकी और रकुल ने साउथ गोवा के एक लग्जरी होटल में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी रचाई।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib