sensex nifty update share market down after two days mdn

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[ad_1]

Share Market Opening: ग्लोबल मार्केट और एशियाई बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. बाद में कारोबार उतार-चढ़ाव के बीच जारी रहा. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 342.74 अंक गिरकर 65,639.74 पर आ गया. निफ्टी 97.75 अंक फिसलकर 19,667.45 पर रहा. इसके बाद दोनों बाजारों में भारी अस्थिरता के बीच कारोबार उतार-चढ़ाव भरा रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहें. एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और टाइटन प्रमुख के शेयर लाभ में रहे. अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 957.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

[ad_2]

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib