हाल ही में हुई BCCI की आम बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। BCCI ने 45 साल के मिथुन मन्हास को BCCI का प्रेसीडेंट नियुक्त किया है जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को मेन्स नेशनल टीम की सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया है। मिथुन मन्हास को अन्य पदाधिकरियों के साथ निर्विरोध BCCI प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। वही BCCI के 37वें प्रेसीडेंट हैं। वही पिछले कई दिनों मन्हास के नाम की चर्चा चल रही थी। वही हाल ही में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गयी है।
मिथुन मन्हास ने ली रोजर बिन्नी की जगह
मिथुन मन्हास BCCI के प्रेसीडेंट नियुक्त होने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर हैं। उन्होंने दिल्ली के घरेलू क्रिकेट खेला लेकिन कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल सके। उन्होंने रोजर बिन्नी की जगह ली। बिन्नी ने पिछले महीने 70 साल की उम्र पूरी करने के बाद अपना पद छोड़ दिया था। मन्हास ने घरेलू क्रिकेट में 157 फर्स्ट क्लास, 130 लिस्ट ए और 55 ICC मैच खेले। उन्होंने करीब 18 सालों तक क्रिकेट खेला।
दिल्ली की अमिता शर्मा को महिला सिलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है वही मुंबई की सुलक्षणा नाइक और हैदराबाद की श्रावंती नायडू को महिला सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया है इसके साथ ही जूनियर सिलेक्शन पैनल का अध्यक्ष एस शरत को नियुक्त किया गया है बता दे, एस शरत 2023 में सीनियर पैनल का हिस्सा रहे।
BCCI का आया नया नियम
BCCI की वार्षिक आम बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि कोई अंडर-16 खिलाड़ी तब तक IPL नहीं खेल सकता जब तक कि उसने कम से कम एक मैच के लिए रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व न किया हो। ऐसा माना जा रहा है कि BCCI घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने के मकसद ये नया नियम लेकर आई है, ताकि कम उम्र के खिलाड़ी सिर्फ IPL या T20 क्रिकेट पर ही फोकस न करें बल्कि घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को बराबर तवज्जो दें। बता दें, वैभव सूर्यवंशी IPL में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वैभव ने 14 साल की उम्र में अपना IPL डेब्यू किया था। हालांकि, IPL में खेलने से पहले वैभव ने घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था।
