शरीर को सुचारु रूप से काम करने के लिए पोषक तत्व की जरूरत होती है कैल्शियम ऐसा पोषक तत्व है जिसकी कमी से शरीर में कमजोरी आने लगती है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है वही दांत और मसूड़े भी कमजोरी होने लगते है। वही कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरुरी बदलाव करने के की जरूरत है वही आज हम आपको कैल्शियम की पूरी करने वाले 5 शाकाहारी विकल्पों के बारे में बता रहे है तो चलिए जान लेते है।
इन 5 कैल्शियम रिच फूड्स का करें सेवन
कोलार्ड ग्रीन्स
कोलार्ड ग्रीन्स, ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो देखने में बिल्कुल पत्ता गोभी जैसी होती है, लेकिन खाने में इनका स्वाद काफी अलग होता है यह सब्जी कैल्शियम से भरपूर होती है, इसे गोभी और ब्रोकली की एक प्रजाति ही माना जाता है। रोज 1 कटोरी कोलार्ड ग्रीन खाने से कैल्शियम की कमी हफ्तेभर में पूरी होने लगेगी।
सोया फूड
सोयाबीन कैल्शियम से भरपूर दाल होती है। इस दाल में कैल्शियम के साथ साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है भारत में इस दाल को काफी मात्रा में खाया जाता है। इसमें 1 कटोरी उबली सोयाबीन में लगभग 300 से 350 ग्राम कैल्शियम मिलता है।
टोफू
टोफू खाने से भी कैल्शियम की कमी दूर होती है। टोफू का 66% हिस्सा कैल्शियम से भरा होता है। रोजाना 1 कप टोफू खाने से जल्दी कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है। टोफू हड्डियों को मजबूत करने में भी फायदेमंद है क्योंकि इनमें कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी होता है। टोफू खाने से हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है।
संतरे का जूस
संतरा विटामिन-सी का प्रमुख सोर्स है। संतरा खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। मगर संतरे का छानकर पीने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए आप संतरे के रस को बिना छाने पिएं। बिना छना हुआ जूस ज्यादा फायदेमंद होता है। संतरे का जूस किडनी स्टोन में भी फायदेमंद होता है।
इन फूड्स से भी दूर होगी कैल्शियम की कमी
डेयरी प्रोडक्ट, जैसे-दूध, पनीर
चिया सीड्स
अंजीर
सैल्मन फिश







