Vitamin B12 की कमी को जड़ से खत्म करते है, ये 5 फूड्स, सेवन करने से मिलेगा सेहत को लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंसानों के शरीर को कई तरह के तत्वों की जरूरत होती है, इनमें से विटामिन बी12 भी सबसे अहम हिस्सा होता है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन B12 की कमी होती है तो आपको जान लेना है इसके शरीर की इम्युनिटी कमजोर है, वही ब्रेन फंक्शनिंग स्लो होती है, डीएनए डैमेज होता है और शरीर से खून भी कम होने लगता है वही वही विटामिन बी 12 की कमी से हड्डियों में भी समस्या होने लगती है एक जानकारी के मुताबिक विटामिन बी 12 के लिए आपको मांसहारी चीजों का सेवन करना चाहिए। कुछ शाकाहारी चीजों में भी यह विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और इसकी कमी से जूझ रहे हैं, तो आज से ही इन चीजों को खाना शुरू कर दें।

इन 7 वेजिटेरियन फूड्स के सेवन से दूर करें
डेयरी आइटम्स
दूध और दूध से बनी चीजों में भी विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप रोजाना 1 गिलास दूध, दही या पनीर जैसी चीजें खाएंगे, तो कुछ ही दिनों में इस विटामिन की कमी दूर होने लगेगी

फोर्टिफाइड अनाज
यदि आप शाकाहारी हैं, तो फोर्टिफाइड अनाज एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन B12 तत्व पाया जाता है। इसके लिए आप नाश्ते में विटामिन बी 12 से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते है।

सोया और टोफू
सोयाबीन या सोया मिल्क और टोफू, इन जैसे फूड्स को खाने से भी विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। सोया और टोफू में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह कैल्शियम का सोर्स भी है। साथ ही, इन चीजों को खाने से कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ेगा, यानी वजन बढ़ने की भी टेंशन नहीं होती है।

मशरूम
मशरूम भी एक प्लांट-बेस्ड और शाकाहारी विटामिन बी12 का मुख्य सोर्स है। इसकी कई प्रजातियां, जैसे बटन मशरूम जो भारत में आसानी से मिल जाता है, में भी विटामिन बी12 भरपूर होता है। मशरूम भी विटामिन बी12 की थोड़ी मात्रा होती है। इसे अगर नियमित आहार में शामिल किया जाए, तो फायदेमंद हो सकता है।

फलों का जूस
अनार, संतरे व मौसंबी समेत चुकंदर का जूस 1 गिलास सेवन आपके शरीर में बी12 की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इन चीजों में विटामिन बी12 के साथ, विटामिन-सी और आयरन होता है। गर्मियों में लस्सी या छाछ पीने से भी इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib