इस दिवाली तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए करे Tomato Sauce का इस्तेमाल, मिलेगा गजब का फायदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। हिन्दू पर्वो में यह महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इस महीने में हिन्दू त्यौहार आते है तो पूजा पाठ को कैसे भूल सकते है। हमारे घरो में पूजा के लिए या खाने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। लोग बाकी दिनों में ऐसा करें या ना करें लेकिन त्योहार या खास दिनों पर तांबे के बर्तन का इस्तेमाल जरूर करते हैं। इस धातु के बने बर्तन महंगे होते हैं, इसलिए हर बार नए बर्तन खरीदना संभव नहीं हो पाता है। अक्सर लोग बर्तन खरीद लेते है लेकिन पूजा के समय इनका उपयोग नहीं करते है। ऐसे में बर्तन पड़े-पड़े काले तो होंगे ही, इन्हें वापस नया जैसा बनाया जा सकता है।

टमाटर सॉस से नए जैसे चमकेंगे बर्तन
च्चों से लेकर बड़ों तक का मनपसंद खट्टा-मीठा टोमैटो सॉस सिर्फ सैंडविच या पकौड़े के साथ खाने के लिए नहीं, बल्कि काले पड़े तांबे के बर्तनों को भी नया जैसा बना सकते है। दरअसल, टोमैटो केचप एसिडिक नेचर का होता है, जिस कारण इन बर्तनों की क्लीनिंग आसानी से हो जाती है।

कैसे साफ होंगे बर्तन?
सबसे पहले टोमैटो केचअप को अपने तांबे वाले बर्तनों पर डालकर, इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ देवे। इसके बाद में इन्हें रगड़कर ब्रश की मदद से अच्छे से साफ कर लेवे। ऐसा करने तांबे के बर्तनों पर जमी गंदी लेयर साफ हो जाएगी।

स्टील और जले बर्तनों की भी सफाई करेगा केचप
अगर आपके स्टील के बर्तन जल गए हैं या फिर पुराने होने के कारण काले हो गए हैं तो भी टमाटर का सॉस इन्हें चमकाने में आपकी मदद करेगा। जले बर्तनों के लिए आप टमाटर सॉस की एक मोटी परत को बर्तन पर लगाकर कुछ देर या रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। इसके बाद इन्हें सादे पानी से धो लें।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib