बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के आज ही तैयार करे चूर्ण, हफ्तेभर में पड़ने लगेगा असर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहने लगी है। शरीर में बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत को नुक्सान पहुँचता है। इसके लिए हमे अपनी रूटीन में एक्सरसाइज और हेल्दी खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों को इस्तेमाल करते है। लेकिन आज हम आपको एक आसान उपाय के बारे में बता रहे है जिसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मैनेज किया जा सकता है।

क्या है ये नुस्खा?
इस नुस्खे को आप घर में मौजूद 5 चीजों का इस्तेमाल करके बना सकते है यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को काफी हद तक मैनेज करता है इसे बनाने के लिए आपको नींबू का रस, बारीक कटी अदरक, लहसुन, शहद और एप्पल साइडर विनेगर की जरूरत है।

बनाने के सही तरीका ?
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको 4-5 लहसुन की कलियों को छिलकर इन्हे बारीक बारीक़ काट लेना है इसके साथ ही आधे टुकड़े अदरक को भी काट लेना है इन्हें हल्का दरदरा कूट लेवे। इसके बाद इसमें आधे नींबू का रस मिला लेवे। अब इसमें एक चम्मच शहद और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना होगा।

फायदे
लहसुन- लहसुन में एलिसिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी हद तक मदद करता है ऐसे में नियमित रूप से रोज लहसुन की 2 कलियां खाली पेट खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

अदरक- अदरक एक एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। इसे खाने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है।

नींबू- नींबू साइट्रिक एसिड अम्ल का बेहतरीन सोर्स माना जाता है यह साइट्रिक एसिड से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। रोज 1 गिलास नींबू पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज किया जा सकता है।

शहद- शहद भी एक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल फूड आइटम है। इसे खाने से न वजन बढ़ता है और न ही ब्लड शुगर लेवल। इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

एप्पल साइडर विनेगर- हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों को इसे रोजाना खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सेब का सिरका शुगर और फैट कम करने में भी सहायक होता है।

कैसे कब करे इस्तेमाल
इस पेस्ट का इस्तेमाल आप हर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ में कर सकते है आप चाहे तो इस पेस्ट को कुछ दिनों के लिए किसी कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib