तुलसी विवाह हिन्दू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है जिसे उत्तर भारत में बड़ी धूमधाम के साथ में मनाया जाता है। हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है इस बार तुलसी विवाह की तिथि को लेकर के काफी ज्यादा असमंजस की स्थिति है। कुछ लोगो का कहना है इस बार तुलसी विवाह 13 नवम्बर को पड़ रहा है वही कुछ लोगो का कहना है इस बार तुलसी विवाह 12 नवम्बर को पड़ रहा है। ऐसे में आइए जान लते है इस बार तुलसी विवाह की तिथि कब मनाई जाती है।
तुलसी विवाह 2024 डेट
तुलसी विवाह का त्यौहार एक महत्वपूर्ण हिंदू अनुष्ठान है जो भगवान विष्णु या उनके अवतार भगवान कृष्ण के पवित्र तुलसी के पौधे के साथ मिलन का जश्न मनाता है जिसे तुलसी के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष तुलसी विवाह बुधवार, 13 नवंबर, 2024 को मनाया जाएगा। यह पवित्र परंपरा हिंदू संस्कृति में विवाह के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है और विशेष रूप से उन भक्तों के लिए गहरा आध्यात्मिक महत्व रखता है जो तुलसी को देवी के रूप में पूजते हैं।
तुलसी विवाह का मुहूर्त
वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने की द्वादशी तिथि 12 नवंबर 2024, मंगलवार को शाम 4:02 बजे से शुरू होगी। वहीं, इसका समापन
13 नवंबर 2024, बुधवार को दोपहर 1:01 बजे होगा। वही हिन्दू पंचांग के मुताबिक, इस साल तुलसी विवाह 13 नंवबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस तिथि के दिन आप तुलसी की विधिवत पूजा कर सकते है।
तुलसी विवाह पूजा विधि
सबसे पहले घर में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और उसे अच्छे से सजाएं।
पूजा से पहले साफ-सुथरे स्नान करें और अच्छे कपड़े पहनें।
तुलसी के पौधे की तीन या सात परिक्रमा करें और उसे प्रणाम करें।
तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़कें ताकि पूजा में पवित्रता बनी रहे।
तुलसी के सामने धूप और दीप जलाएं।
तुलसी के पौधे की पूजा भगवान श्री कृष्ण या भगवान विष्णु के साथ विवाह के रूप में करनी चाहिए। इसके लिए भगवान कृष्ण के रूप में श्री कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति रखें और तुलसी के पौधे को उनका दुल्हन का रूप मानकर सजाएं।
तुलसी विवाह का महत्व
तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। देवउठनी के दिन तुलसी माता का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ करवाया जाता है। भगवान शालिग्राम विष्णु जी के अवतार माने जाते हैं। घर में तुलसी का पौधा रखने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
