UP POLITICAL NEWS: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव कब होंगे, इसकी घोषणा रविवार को हो गई। सियासी हलचल पूरे राज्य में देखने को मिल रही हैं। फिर से पार्टियों में बैठकें हो रही हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी अभी से तैयारियाँ होने लगी हैं। राजनीतिक दल इसके लिए अभी से कमर कसते दिख रहे हैं। कहीं पर मुस्लिम-यादव समीकरण होता दिख रहा है। कहीं दलित-मुस्लिम समीकरण द्वारा प्रदेश की कुर्सी संभालने के लिए लाख कोशिशें हो रही हैं। ऐसे में, भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव के लिए क्या प्लान है, यह जानना देश के हर नागरिक के लिए जरूरी है।
UP POLITICAL NEWS: ‘आप सब लोगण के हमार प्रणाम बा’
देश के प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अब लोकसभा चुनाव की तरफ इशारा कर दिया है। पिछले महीने वाराणासी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन वर्ल्ड टीबी समिट में राष्ट्र को संबोधित किया। 24 मार्च (टीबी दिवस) के मौके पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अलावा संयुक्त राष्ट्र समर्थित संगठन स्टॉप टीबी पार्टनरशिप द्वारा वन वर्ल्ड टीबी समिट आयोजित किया। प्रधानमंत्री ने 1,780 करोड़ रूपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।
India reaffirms its commitment towards ensuring a TB-free society. Addressing 'One World TB Summit' in Varanasi. https://t.co/7TAs2PnxPO
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2023
UP POLITICAL NEWS: अब प्रधानमंत्री के वाराणसी अभियान को आगे ले जाते हुए केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह भी कौशांबी और आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। ग्रहमंत्री ने आजमगढ़ में हुए कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बातों ही बातों में कई संकेत दिए। संकेत हैं – देश के विकास के और हिंदुत्व के। उन्होंने समाजवादी पार्टी का गढ़ रहे आजमगढ़ में अखिलेश यादव को जमकर घेरा। अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले ऐसा समय था जब बिजली नहीं मिलती थी। सिर्फ रमजान के समय ही बिजली आती थी। उन्होंने यहाँ यह कहा कि जिस उत्तर प्रदेश की लोग कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे, आज वो राज्य बन चुका है।
गौरतलब है, देश के सबसे बड़े राज्य से माफिया से राज कम होता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुल्डोजर हर उस माफिया पर चल रहा है जिसने सरकार ही नहीं आम जनता का भी हक खाया है। अब राज्य में दंगे नहीं होते।
हाल-फिलहाल, केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह अरूणाचल प्रदेश मे दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहाँ वह किबिथू इलाके में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (4800 करोड़ रूपए में बना) की शुरूआत करने पहुंचे हैं। आपको बता दें, अरूणाचल प्रदेश का किबिथू गाँव चीन से सटा हुआ है। और हाल ही में चीन ने अरूणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नाम बदल दिए थे।
Speaking at the launch of ‘Vibrant Villages Programme’ from Kibithoo, the border village of Arunachal Pradesh and India’s easternmost place. #VibrantVillagesProgram https://t.co/MRbQxWzMkW
— Amit Shah (@AmitShah) April 10, 2023
UP POLITICAL NEWS: भारत के केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह के इस दो दिवसीय दौरे से चीन चिढ़ गया है। चीन का कहना है कि ग्रहमंत्री के इस दौरे से चीन के अरूणाचल प्रदेश से क्षेत्रीय संप्रभुता का उलंघन हुआ है। जिस प्रोजेक्ट के विमोचन के लिए ग्रहमंत्री किबिथू गए हैं उससे क्षेत्रीय लोगों के जीवन में सुधार आएगा। अब कोई कार्यक्रम हो और कोई राजनीतिक बात न ऐसा हो ही नहीं सकता। ग्रहमंत्री ने यहाँ कहा कि कोई सुंई की नौंक जितनी जमीन नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नीति है कि कोई भी अब हमारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं कर सकता। उनकी इसी बात पर चीन बौखलाया हुआ है।
उधर, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी गरजते दिख रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त प्रदेश बनाने की बनाने की ठान रखी है। उन्होंने कानून प्रशासन को सख्त निर्देश दे दिए हैं कि किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। उमेश पाल हत्याकांड पर भी सरकारी तलवार लटक गई है।
अब देखना ये है भाजपा के तीन महत्वपूर्ण चेहरे आगे क्या-क्या करेंगे…
Read more..UP CM Yogi Adityanath, “माफियाओं की पैंट अब गीली हो जाती है”







