लगातार इयरफोन लगाने से फट सकते है आपके कानों के पर्दे, जानिए डिटेल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज के समय में हर किसी के पॉकेट में ईयरफोन्स मिल जाएंगे। आपको बता दे, आजकल ज्यादातर लोग चार्जिंग वाले ईयरफोन या ईयरबड ज्यादा पसंद करते है। ये इयरफोन यूज करने में काफी आसान होते है, लेकिन काफी ज्यादा हानिकारक होते है, कानो में इन स्मार्टफोन को लेकर के समस्या होती है जिनमें कुछ लोगों को सुनाई देने या कान के पर्दों पर असर पड़ने से लेकर सिरदर्द भी शामिल हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दे, एक शख्स र्लफ्रेंड के कानों में ये ब्लूटूथ वाले ईयरफोन्स फट गए थे जिसके बाद उसे बेहरेपन का सामना करना पड़ा था।

क्या सच में फट सकते है इयरफोन
आपको बता दे, कानों में म्यूजिक से या ज्यादा देर तक इन ईयरफोन्स को पहनने से कान के पर्दे फट सकते हैं। कान के पर्दे, कानों की सुरक्षा तथा सुनने के काम में अहम भूमिका निभाते है। कान के पर्दे कानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वही कान का पर्दा बाहरी और मध्य कान के बीच मुख्य भूमिका निभाते है। कान का पर्दा कानों को इंफेक्शन होने से भी बचाता है। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ लोगों को, जिनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है, उनमें सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

ज्यादा इयरफोन लगाने के नुकसान
हर समय ईयरफोन्स का इस्तेमाल करने से बहरापन हो सकता है।
ईयरफोन्स से दिल की धड़कनें भी तेज हो सकती हैं, इसलिए ये हृदय रोगों को भी बढ़ा सकता है।
ज्यादा समय तक ईयरफोन्स लगाने से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
कुछ लोगों को ईयरफोन्स पहनने से नींद ना आने की समस्या हो सकती है।
ईयरफोन्स को पूरे दिन कानों में लगाए रखने से इन्फेक्शन हो सकता है।

ईयरफोन्स का संभलकर इस्तेमाल करें
सबसे पहले को ईयरफोन खरीदते समय ध्यान देवे कि वे किसी अच्छे ब्रांड के हों।
कम आवाज में गाने सुनें।
60 मिनट गाना सुनने के बाद ब्रेक लें।
ईयरफोन्स को नियमित रूप से साफ करें।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib