देश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है इन दिनों अधिकतर राज्यों में सुबह शाम की ठंड और कोहरा बढ़ने लग गया है वही सर्दियों के दिनों में हर किसी को अपनी सेहत ख्याल रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है ताकि आप स्वस्थ रह सके। क्योंकि अमूमन लोगों को किसी भी मौसम के शुरुआती दिनों में ही लोग बीमार पड़ते हैं। वैसे तो अगहन का मौसम, जिसे मार्गशीर्ष का महीना भी कहा जाता है, इस महीने में खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जान लेते है उन 5 फूड्स के बारे में जान लेते है, जिनका सेवन नहीं करना चाहिए।
सर्दियों में न करे 5 फूड्स का सेवन
प्याज
प्याज को तामसिक भोजन माना जाता है। इस कारण इसे खाने से मना किया जाता है। वहीं, प्याज एसिडिक नेचर का होता है, जो पेट में जाकर गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
जीरा
जीरा खाने से भी पाचन काफी खराब हो सकता है इसके साथ जीरा खासतौर पर उन लोगो को तो बिलकुल नहीं खाना चाहिए, जो बवासीर के मरीज है या पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग से परेशान रहती हैं। क्योंकि जीरा ब्लीडिंग को बढ़ाता है।
मसूर की दाल
इस दाल को भी आयुर्वेद और धार्मिक ग्रंथों में तामसिक भोजन माना गया है, इसलिए इस दाल के सेवन पर भी मनाही है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह दाल बदलते मौसम में इम्यूनिटी पर असर डालती है। इस महीने में मसूर की दाल खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।
लहसुन
लहसुन एसिडिक नेचर का होता है और बहुत ज्यादा गर्म तासीर का होता है। वैसे तो सर्दियों में गर्म चीजें खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन लहसुन का ज्यादा इनटेक फंगल इंफेक्शन को बढ़ावा दे सकता है।
बासी चीजें
यदि आप सर्दियों के मौसम बासी चीजों को खाते है तो आपको क्योंकि मौसम के बदलाव के चलते, सभी बासी फूड आइटम्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि कई बार बचा हुआ या बासी भोजन शरीर के ताप को भी बढ़ा सकता है।
