Himachal News:मंडी में यूथ कांग्रेस ने निकाला मशाल जलूस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: रविवार को युवा कांग्रेस मंडी सदर विधानसभा अध्यक्ष विकास राणा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में एवं लोकतंत्र को बचाने हेतु विशाल मशाल जलूस निकाला गया. केंद्र सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही और अडानी के महाघोटाले को छुपाने का काम किया जा रहा हैI

केन्द्र सरकार पर वार करते हुए जिला मंडी युवा कांग्रेस प्रवक्ता डिम्पल शर्मा ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार को लोकतंत्र को मिटाने और निरंकुश अहंकारी शासक के रूप में याद करेगी I

भाजपा सरकार विपक्ष को ED, CBI जैसे सरकारी संस्थाओं का दूरूपयोग करके डराने का कार्य कर रही

लगातार भाजपा सरकार विपक्ष को ED, CBI जैसे सरकारी संस्थाओं का दूरूपयोग करके डराने का कार्य कर रही हैI जिसमें भाजपा सरकार खुद को विफल होता देख अब नये – नये हथकंडे अपना रही है.मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से डर गयी है. जिस प्रकार से राहुल गांधी जी ने लगातार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और अभी हाल ही में संपन्न हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जो आम जनता का समर्थन राहुल गांधी जी को मिला है,

आज अदानी के घोटाले को लेकर विश्व भर में चर्चा हो रही है.

उससे भाजपा के पांव तले से जमीन खिसक गई है.डिम्पल शर्मा ने कहा कि आप देखिए कैसे सोची समझी साज़िश के तहत सिर्फ अपने मित्रों को बचाने के लिए यह सब रचा गया है. पूरा देश जानता है कि कैसे आज अदानी के घोटाले को लेकर विश्व भर में चर्चा हो रही है. कोर्ट के मामले की बात करें तो जब किसी एक प्रदेश में हुई घटना की कंप्लेंट दूसरे राज्य में होती है तो कोर्ट उस मामले को लेकर उस राज्य में जांच पड़ताल करवाता है उसके बाद मामले को लेकर निर्णय होता है.

न्यायपालिका पर भी सरकार दबाव बनाए हुए हैं

लेकिन यहाँ ऐसा कुछ भी नहीं होता.न्यायपालिका पर भी सरकार दबाव बनाए हुए हैं.युवा कांग्रेस केन्द्र सरकार को आगाह करती है कि आप संसद में माईक बन्द कर सकते हैं, पूरी संसद को म्यूट कर सकते हैं, पर युवाओं की आवाज को आप नहीं दबा पाएंगे. मोदी सरकार के द्वारा जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही. उसी लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर चुकी है. पहले भी ऐसा ही कारनामा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के साथ हुआ था उनकी भी सदस्यता रद्द की गई थी और पूर्ण बहुमत के साथ जनता के समर्थन से कांग्रेस की सरकार स्थापित हुई थी और वैसा ही कारनामा आज मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के साथ दोहरा चुकी है और याद रखना इतिहास खुद को दोहराता है.

2024 में केंद्र की सत्ता में कांग्रेस का आना तय है.इस मौके पर श्री योगेश पटयाल जी, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश जम्वाल, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व सदर विधानसभा प्रभारी दिनेश पटयाल, जिला मंडी युवा कांग्रेस प्रवक्ता डिम्पल शर्मा, महासचिव सदर मंडी मनीष पटयाल, NSUI राज्य उपाध्यक्ष हमित जम्वाल, जिला NSUI अध्यक्ष हरनाम ठाकुर, और युवा कांग्रेस सदर मंडी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

see more..Himachal News: सरकार प्रदेश के विकास विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्रमुखता देने के प्रति बचनबद्ध

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib