Himachal News: सीमाओं को सील करने के बाद बार्डर पर पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की हो रही जांच

पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की हो रही जांच
पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की हो रही जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: खालीस्तानी समर्थक और बारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफतारी के बाद हिमाचल पुलिस ने पंजाब के साथ लगती सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। स्वंय डी.जी.पी. संजय कुंडू की ओर से बार्डर पर मोर्चा संभालने के बाद से बी.बी.एन. की सीमाओ में पर भी चौकसी बढ़ा दी है।

पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की हो रही जांच

बार्डर पर पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बार्डर एरिया के नाके लगा दिए है। बी.बी.एन. पुलिस ने एतियात के तौर पर विशेष टीमें बना दी गई है। पंजाब के साथ लगती चोर रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने पंजाब की सीमा पर नाके लगा दिये

बी.बी.एन. पुलिस ने पंजाब की सीमा पर ढेरोंवाल, दबोटा, बघेरी और नयागांव में नाके लगा दिये है। यहां पर पहले से तैनात टीम के साथ थानों में तैनात रिर्जव फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। पंजाब से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वाहनों को रोक कर उनकी जांच भी की जा रही है। यही नहीं चोर रास्तों पर भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए है। यहां पर पुलिस दल को तौनात कर दिया गया है।

डी.जी.पी. संजय कुंडू बार्डर ने स्ंवय बार्डर पर सुरक्षा इतजामों को जांचा

शनिवार को पंजाब पुलिस की इस बड़ी कारवाई के बाद से पंजाब में इंटरनैट सेवा बंद होने ओर कई जिलों में धारा 144 लागू करने को लेकर हिमाचल के डी.जी.पी. संजय कुंडू बार्डर ने स्ंवय बार्डर पर सुरक्षा इतजामों को जांचा और पंजाब बार्डर के साथ लगते पुलिस मुखिओं को कड़े सुरक्षा इंतजामों के आदेश जारी किये।

पंजाब के हालात को देखते हुए हिमाचल की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है

एस.पी. मोहित चावला ने बताया कि पंजाब के हालात को देखते हुए हिमाचल की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। हालांकि यहां पर अभी तक किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने स्वयं भी रात के समय बोर्डर एरिया में जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया है। विशेष पेट्रोलिंग टीमें भी लगाई गई है। रोपढ़ मार्ग पर ढेरोवाल, दभोटा, बघेरी, नयागांव आदि स्थानों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। किसी प्रकार की सूचना मिलने से पहले ही बी.बी.एन. पुलिस पूरी तरह से तैयार है। अभी तक हिमाचल में किसी प्रकार का कोई भी खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह पंजाब के एस.एस.पी. से लगातार संपर्क में है।

see more..Himachal News:नौजवान सभा ने मंडी में कैंडल मार्च निकालकर किया शहीदों को याद

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *