Himachal News: मानहानि के मामले में सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को दो साल की सजा के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है. देश भर में कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है. हिमाचल कांग्रेस में भी राहुल गांधी की सदस्यता जाने के खिलाफ नेता आवाज बुलंद कर रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करना करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
नए नुस्खे लाकर बीजेपी राहुल गांधी को परेशान करने की कोशिश कर रही
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नए-नए नुस्खे लाकर बीजेपी राहुल गांधी को परेशान करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति ने राहुल गांधी पर मुकद्दमा दर्ज करवाया, जिस पर राहुल गांधी ने टिप्पणी नहीं की थी.
लोकसभा सचिवालय को सदस्यता रद्द करने में इतनी जल्दी नहीं दिखानी चाहिए थी
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकसभा सचिवालय को सदस्यता रद्द करने में इतनी जल्दी नहीं दिखानी चाहिए थी. क्योंकि सूरत कोर्ट की तरफ से भी राहुल गांधी को 30 दिन का समय दिया गया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी हुई है.
see more..Himachal News: विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता रैली







