Himachal News: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नगर निगम मंडी ने मंगलवार को बैठक के दौरान अपना बजट प्रस्तुत कर दिया है। वित्त वर्ष 2023-24 मई मंडी नगर निगम के 15 वार्डों में वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों पर 74 करोड़ 52 लाख 26 हजार खर्च किए जाएंगे।

वित्त वर्ष 2022-23 क्लोजिंग व ओपनिंग बैलेंस की बात की जाए तो नगर निगम के पास 22 करोड़ 23 लाख 3 हजार है।
नगर निगम मंडी को विभिन्न स्त्रोतों से 10 करोड़ 82 लाख 15 हजार रूपये की प्रस्तावित आय प्राप्त
वित्त वर्ष 2022-23 में नगर निगम मंडी को विभिन्न स्त्रोतों से 10 करोड़ 82 लाख 15 हजार रूपये की प्रस्तावित आय प्राप्त हुई है। वहीं 41 करोड़ 47 लाख 8 हजार की कैपिटल रिसिप्ट है। वर्ष 2023 में प्रस्तावित खर्च 12 करोड़ 43 लाभ 43 हजार व पूंजीगत व्यय 39 करोड़ 75 लाख 14 हजार रखा गया है। बजट प्रस्तुत करने के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए नगर निगम के महापौर दीपाली जसवाल ने बताया कि 11 करोड़ 65 लाख नगर निगम में विकास कार्य करवाने के लिए सिक्स फाइनेंस कमिशन के तहत रखा गया है।
ग्रीन एनर्जी के तहत 50 लाख का बजट सोलर लाइट लगाने के लिए खर्च किया जाएगा
जिसमें ग्रीन एनर्जी के तहत 50 लाख का बजट सोलर लाइट लगाने के लिए खर्च किया जाएगा। नगर निगम द्वारा कैपिटल एसेट पर ग्रांट के लिए 39 लाख 26 हजार का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ 12 लाख रुपए दिए जाएंगे। सार्वजनिक शौचालय के लिए 1 लाख 88 हजार, आपदा प्रबंधन के लिए 30 लाख का बजट रखा गया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा एक करोड़ की ग्रांट रखी गई है
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा एक करोड़ की ग्रांट रखी गई है। ओपन व नए मार्केट के निर्माण के लिए निगम द्वारा 4 करोड़ 50 लाख बजट का प्रावधान किया गया है। ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ियों को ठीक करने के लिए 5 लाख खर्च किए जाएंगे। बहुमंजिला पार्किंग के 10 करोड़ 50 लाख खर्च किए जाएंगे।
see more..








One Response
healing meditation