Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।हर रोज कोरोना के मामले सामने आ रहे है प्रदेश में एक्टिव मामलों को संख्या 540 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत सैंपलिंग बढ़ाने के बाद कोरोना के केस भी बढ़ते ही जा रहे हैं।
सुक्खू ने लोगों से कोरोना कि सावधानियां बरतनी की अपील की
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से कोरोना कि सावधानियां बरतनी की अपील की है। हालांकि प्रदेश में स्थिति अभी नियंत्रण में है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 540 पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है इसके अलावा लोगो से भी कोविड नियमों का पालना करने की अपील की है साथ ही लोग कोविड के प्रति सावधानियां बरतें ।
प्रदेश में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन कोई डरने वाली बात नहीं है । प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य सचिव कोरोना पर पूरी नजर बनाए हुए है और आज कोविड को रिपोर्ट भी देंगे की आगामी दिनों में प्रदेश को किस स्थिति में जाना है। साथ स्वास्थ्य सचिव से जीनोम सीक्वेंसिंग को लेकर भी चर्चा की जाएगी।







