Himachal News: पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा की जिला मंडी इकाई ने ओआरओपी-दो में आई विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर मंडी में रोष रैली निकाली। पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी-दो में आई विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर

सांसद प्रतिभा सिंह के महासचिव के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। मंच के अध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा ने कहा
नायब सूबेदार से ऑनरेरी कैप्टन तक की पेंशन में कटौती की गई जोकि अन्यायपूर्ण फैसला है
कि रक्षा मंत्रालय द्वारा निकाले गए पेंशन टेबल में सिपाही से लेकर हवलदार तक के रैंकों में मामूली वृद्धि की गई है। इसके अलावा नायब सूबेदार से ऑनरेरी कैप्टन तक की पेंशन में कटौती की गई जोकि अन्यायपूर्ण फैसला है। सरकार द्वारा दिए गए 23 हजार करोड़ रुपए सिर्फ मेजर से लेकर लेफ्टिनेंट जनरल तक के अधिकारियों को 90 फीसदी राशि दे दी गई है।
अधिकारी वर्ग के नीचे के सभी रैंकों के पूर्व सैनिकों की ओर से विरोध जताया है
जिसका अधिकारी वर्ग के नीचे के सभी रैंकों के पूर्व सैनिकों की ओर से विरोध जताया है। जिसे लेकर पूर्व सैनिकों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ा है।वहीं संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष हेतराम ने बताया कि इन विसंगतियों को दूर करने के लिए एक प्लेटफार्म बनाया जाए।
विसंगतियों को लेकर सरकार चुप क्यों बैठी है पूर्व सैनिकों को कमजोर न समझा जाए
उन्होंने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिक जंतर-मंतर में बैठकर धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विसंगतियों को लेकर सरकार चुप क्यों बैठी है पूर्व सैनिकों को कमजोर न समझा जाए आने वाले समय में हम उग्र आंदोलन भी करेंगे उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध करते हुए विसंगतियों को दूर करने का आग्रह किया है।
see more..Himachal News: प्रधानमंत्री के मन की बात को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महाभारत से की तुलना







