Himachal News: अखिल भारतीय किसान सभा ने बिलासपुर में किया सम्मेलन

अखिल भारतीय किसान सभा
अखिल भारतीय किसान सभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: अखिल भारतीय किसान सभा का एक विशेष समेलन जिला बिलासपुर के कोला वाला टोबा में संपन्न हुआ इस सम्मेलन में हिमाचल के पदम श्री गौरवपूर्ण नेकराम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

और उनका अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया बैंड बाजों के साथ मुख्य अतिथि नेकराम शर्मा को पंजाब बॉर्डर से सभा स्थल तक लाया गया.

मजदूर दिवस के अवसर पर एटक के तत्वाधान में मजदूरों का झंडा मुख्य अतिथि पदम नेकराम शर्मा द्वारा लहराया

मजदूर दिवस के अवसर पर एटक के तत्वाधान में मजदूरों का झंडा मुख्य अतिथि पदम श्री नेकराम शर्मा द्वारा, लहराया गया सम्मेलन में हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक केके कौशल महामंत्री नरेश भाई सीपीआई के राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी किसान सभा के नेता लेख राम धीमान करमचंद डॉक्टर दलबीर सिंह ने भी अपने विचार रखे.

मनरेगा के बजट को कम करने के खिलाफ और मनरेगा की दिहाड़ी कम से कम ₹600 की मांग रखी गई


।सम्मेलन में डॉक्टर स्स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने एमएसपी लागू करने खैर को कृषि उत्पाद घोषित करने, मनरेगा के बजट को कम करने के खिलाफ और मनरेगा की दिहाड़ी कम से कम ₹600 की मांग रखी गई जंगली जानवरों आवारा पशुओं और बारिश से फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा देने का प्रस्ताव पारित किया गया।इस मौके पर लगभग 300 के करीब किसानों ने इस विशेष , सम्मेलनमें भाग लिया।

भोजन सिर्फ भूख मिटाने के लिए हि नहीं , बल्कि एक औषधि भी है

इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि पदम श्री नेकराम ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में दवाइयों और पेस्टिसाइड के छिड़काव से जहां उत्पाद क्षमता नष्ट हुई वहीं पर धरती जहरीली होने से पानी और अनाज भी दूषित व जहरीला हुआ है।उन्होंने कहा कि वनों लगाने का कार्य उच्च स्तर पर हो ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके उन्होंने कहा कि हमारा भोजन रसायन युक्त नहीं रसायन मुक्त होना चाहिऐ रसयान से कीट पतंगे जो किसान के सहयोगी है वो मर जाते हैं जैविक खेती से कम लागत में फसल तैयार की जा सकती है उन्होंने कहा कि भोजन सिर्फ भूख मिटाने के लिए हि नहीं , बल्कि एक औषधि भी है.

see more..Himachal News: कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर कड़ी नज़र रखने को कहा

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib