Himachal News: केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर,

हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाखड़ा गांव खुल्मी मे आज अपनी सेवाएं प्रदान की .
बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई
इस दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई | अस्पताल सेवा टीम द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी मे डॉ कनव शर्मा और कोडिनेटर अभि कौशल और फार्मासिस्ट आरती और लैब टैक्निशन बबिता पायलट नरेंद्र शर्मा । ये शिवर का आयोजन सी चओ मैडम यामीनि ठाकुर और आशा वर्कर सुमन लता के सहयोग से पुरा किया गया।डॉ कनव शर्मा के नेतृत्व मे जनता के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की |
80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 40 लोगों की रक्तजांच की गई
इस दौरान 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं 40 लोगों की रक्तजांच की गई एवं उचित उपचार एवं निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया | जिनमें 23लोगों को हड्डियों से सम्बंधित समस्या, 07लोग उच्च रक्तचाप, 05लोग मधुमेह, चमढी रोग 04 एवं 41लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए .स्वास्थ्य शिविर मे लोगों को उपचार सलाह के साथ नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया | केंद्रीय मंत्री एवं साँसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा, पंचायत स्तर पर पिछले चार सालों से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके |
see more..Himachal News: शिमला शहर को नहीं मिल पाया ऑर्गेनिक मैंडेट







