Himachal News: शिमला शहर को नहीं मिल पाया ऑर्गेनिक मैंडेट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों में सभी चुने हुए पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम जनता के जनमत को स्वीकार करते हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन नगर निगम चुनावों को बुरी तरह से प्रभावित करने का पूर्ण प्रयास किया।

अगर ध्यान से देखा जाए तो शिमला नगर निगम को एक ऑर्गेनिक मैंडेट नहीं मिल पाया.

कांग्रेस के नेताओं ने बाहर के विधान सभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे

क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने बाहर के विधान सभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे जिससे चुनाव प्रभावित हुआ। जो वोट बाहर की विधानसभाओं से शिमला में बने गए थे उनकी शिमला से कोई आत्मीयता नहीं थी। शिमला में रहने वाले लोगों को वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए और उनकी आवाज जरूरी है।

विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया और अब शिमला नगर निगम चुनावों में भी मतदान किया

जो वोट कांग्रेस पार्टी ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों से बनाए थे वह वोट डाल के चले भी गए उनको शिमला शहर से कोई लेना-देना नहीं।कई विधायक, मंत्री और कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने 6 महीने पहले किसी और विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया और अब शिमला नगर निगम चुनावों में भी मतदान किया, मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि मेरा वोट भी इन नगर निगम चुनावों के लिए बनाया गया था .

कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया

मैंने और मेरे परिवार ने चिट्ठी के माध्यम से अपना वोट वापस लिया। हम नैतिकता के आधार पर चुनाव लड़ते हैं वह वोट तो शिमला में हम भी डाल सकते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया। उन्होंने कर्मचारियों को डीए की किस्त दी और कर्मचारियों को रेगुलर करने का ऑर्डर जारी किया है यह 3 महीने पहले भी हो सकता था।

भाजपा ने चुनावों में अच्छा कार्य किया

अगर यह नगर निगम चुनावों में हुआ है इसका मतलब कांग्रेस ने इन चुनावों को प्रभावित किया है। इन चुनावों में तो पूरी सरकार चुनाव जीतने के लिए लगी थी। भाजपा ने चुनावों में अच्छा कार्य किया और इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के घर पर जीते हुए पार्षदों का तांता लगा इसमें कमलेश मेहता, रचना जिन्हा उपस्थित रहे।

see more..Himachal News: कई दशकों बाद शिमला में कांग्रेस को विराट जनादेश

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib