Himachal News: छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने की नई पहल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: शिमला नगर निगम चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए और कांग्रेस नगर निगम पर काबिज हुई है। जीते हुए उम्मीदवार जीत का जश्न मना रहे हैं।

वही छोटा शिमला से पार्षद सुरेंद्र चौहान ने नई पहल शुरू की है उन्होंने अपने वार्ड में लगाए गए झंडे बैनर हटाने का अभियान शुरू किया है .

सुरेंद्र चौहान ने अपनी टीम के साथ छोटा शिमला में दुकानों के बाहर लगी झंडे बैनर पोस्टर हटाए

शनिवार को जीतने के दूसरे दिन ही सुरेंद्र चौहान ने अपनी टीम के साथ छोटा शिमला में दुकानों के बाहर लगी झंडे बैनर पोस्टर हटाए। इस दौरान खलीनी कनलोग के पार्षद भी उनके साथ मौजूद रहे। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि जब हम लोगों ने चुनाव लड़ा,शहर के कारोबारियों से लेकर घर के लोगों ने उनका बहुत सहयोग किया। इस दौरान जहां भी उन्होंने या उनके समर्थकों में झंडे बैनर लगाने के लिए कहा लोगों ने इसका विरोध नहीं किया।

शहर को चलाना कांग्रेस के पार्षदों की जिम्मेवारी है

अब शहर को चलाना कांग्रेस के पार्षदों की जिम्मेवारी है । शहर को साफ रखना भी कांग्रेस के पार्षदों की जिम्मेवारी है । राजधानी के लोगों ने इसके लिए कांग्रेस पर विश्ववास जताया है। इसलिए उन्होंने अपने वार्ड से यह मुहिम शुरू की थी । इसमें साथ लगते वार्डों के पार्षदों ने अपनाते हुए उनका सहयोग करना शुरू कर दिया है । शहर में सफाई रखना नगर निगम का मुख्य काम है। जब हम शहर को साफ रखें जब तक हम खुद अपना काम नहीं करेंगे तो लोग भी अपनी जिम्मेवारी नहीं समझेंगे।

छोटा शिमला से पार्षद का चुनाव जीते प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान मेयर पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं

जब सभी मिलकर अपनी जिम्मेवारी समझे तो ही शहर को साफ रखा जा सकता है।छोटा शिमला से पार्षद का चुनाव जीते प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान मेयर पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली पसंद सुरेंद्र चौहान ही होंगे। वह उनके वार्ड के प्रत्याशी भी है और जब मुख्यमंत्री पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे तो वे उनके समर्थक भी रहे है। ऐसे में नगर निगम मेयर पद सुरेंद्र चौहान की ताजपोशी हो सकती है सुरेंद्र चौहान लंबे समय से शिमला शहर में जनहित को मुद्दों को भी उठाते रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी काफी करीबी माने जाते हैं ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौहान को नगर निगम की कमान सौंप सकते है।

see more..Himachal News: मोदी vs सुखविंदर सुक्खू में कांग्रेस की नगर निगम शिमला में हुई ऐतिहासिक जीत

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib