Himachal News: मोदी vs सुखविंदर सुक्खू में कांग्रेस की नगर निगम शिमला में हुई ऐतिहासिक जीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: नगर निगम शिमला में 24 वार्डों में जीत के बाद आज सुखविंदर सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने एक संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर शिमला की जनता का आभार जताने के साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस कि कांग्रेस की यह तीसरी जीत है। सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव था जिसमे लोगों ने जो जनादेश दिया है.

पूर्व सीएम ने इस जनादेश को ऑर्गेनिक नही है

यह पहली बार हुआ है कि इतना बड़ा जनादेश मिला है। ये सरकार के कामों पर जनता की मुहर है। पूर्व सीएम ने इस जनादेश को ऑर्गेनिक नही है। ऑर्गेनिक का मतलब कांग्रेस पार्टी यही निकाल पाई है कि यह शिमला के जनता का नही बल्कि पूरे प्रदेश की जनता का वोट है। बीजेपी हार को पचा नहीं पाई है। पूर्व सीएम कह रहे हैं कि उनका भी वोट था लेकिन उन्होंने नही दिया यह भी कहा कि किसने बनाया यह पता नही, मंत्री ने कहा कि इसके लिए आधार कार्ड भी चाहिए।

मोदी vs सुखविंदर सुक्खू यह चुनाव भाजपा ने बनाया जिसका परिणाम सभी ने देख लिया

वहीं विपक्ष के सरकार द्वारा चुनावो को प्रभावित करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि डीए की किस्त बीजेपी की देनदारी थी शिमला में ही नहीं पूरे प्रदेश में कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि मोदी vs सुखविंदर सुक्खू यह चुनाव भाजपा ने बनाया जिसका परिणाम सभी ने देख लिया है। लोगों ने सरकार के काम व सीएम सुक्खू की ईमानदारी व फैसलों सरकार मुहर लगाई। बीजेपी की प्रदेश लीडरशिप फेल हुई है।वहीं हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला में लोगों ने कांग्रेस के काम को सराहा है बीजेपी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।

पीएम मोदी को भी चुनाव प्रचार में शामिल किया बावजूद करारी हार हुई

पीएम मोदी को भी चुनाव प्रचार में शामिल किया बावजूद करारी हार हुई। बीजेपी अध्यक्ष ने पदभार संभालने के साथ ही हार स्वीकार कर ली थी। उन्होंने कहा कि जीत की हैट्रिक के बाद 2024के चुनावों में जीत का चौका लगाया जाएगा।

see more..Himachal News: लक्ष्मी नारायण के आगमन पर सैंज मेले का शुभारंभ

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib