Himachal News: दून के पहाड़ी क्षेत्र साईं में प्रसिद्ध साईं ईश्वर महादेव मंदिर में आज 10 मई को शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी ने नव किरण आई हॉस्पिटल नालागढ़ के सहयोग द्वारा अपने क्षेत्र साई में विशाल आंखों की जांच व जनरल चेकअप शिविर का आयोजन किया।

इस शिविर का शुभारंभ ओम साईं प्रॉपर्टीज के मालिक श्री भूपेंद्र चौधरी ने किया उनके साथ रिटायर तहसीलदार बलवीर नेगी श्री गुरु चरण श्री गुलशन दीवान बलवीर भी साथ थे सबसे पहले सबसे पहले श्री भूपेंद्र चौधरी ने साईं ईश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान शिव के दर्शन किए।
शिविर में आए हुए लगभग ढाई सौ लोगों का धन्यवाद किया
उसके बाद उन्होंने इस शिविर के रिबन काटकर शुरुआत की और इस शिविर में आए हुए लगभग ढाई सौ लोगों का धन्यवाद किया और कहां कि ऐसे पहाड़ी क्षेत्र में ऐसी मुफ्त सेवाएं मिलना बहुत मुश्किल है उन्होंने अपने शब्दों में कहा कि सबसे पहले तो मैं शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी साईं का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मंदिर के धार्मिक कार्यों के साथ-साथ अपने क्षेत्र में गरीब लोगों के प्रति ऐसे सामाजिक कार्य करने में रुचि रखी है उन्होंने अपने शब्द में नव किरण आई हॉस्पिटलके आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर जगजीत वह जितेंद्र सिंह जर्नल स्पेशलिस्ट वह उनके साथ आई पूरी टीम का धन्यवाद किया की ऐसी पहाड़ी क्षेत्र में वह मुफ्त की सेवाएं दे रहे हैं ।
कमेटी ने पूरे क्षेत्र के लोगों को कहा कि समय-समय पर हम इस क्षेत्र में ऐसे ही शिविरों का आयोजन करेंगे
इस शिविर के दौरान शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रामलोक ठाकुर ने भी श्री भूपेंद्र सिंह और नवकिरण हॉस्पिटल के साथ का धन्यवाद किया इस शिविर में आए सभी लोगों को लंगर की विशेष सुविधा दी गई अंत में शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के सचिव जितेंद्र शर्मा ने सभी कमेटी के सदस्यों का वह इस शिविर में काम करने वाले सभी लोगों का सीनियर सेकेंडरी स्कूल साईं के प्रिंसिपल वह पूरे स्टाफ का उसके साथ एनसीसी के बच्चों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस शिविर में कड़ी मेहनत से मेहनत की और कार्य किया इस कार्य के प्रति उन सभी बच्चों को विशेष सम्मान प्रमाण पत्र कमेटी द्वारा दिए गए इस शिविर में सूबेदार मेजर निका राम, श्री रामेश्वर दास रवि शंकर शर्मा कृष्ण श्रॉफ संतोष कुमार रजत कुमार मोनू डबरा सोनू विनोद कुमार शर्मा हरीश वीरेंद्र गुप्ता राकेश दीवान राधा कृष्ण गुप्ता दिलाराम ज्ञानचंद मेहर चंद शर्मा सहित पूरे क्षेत्र के बहुत से लोगों ने इस शिविर में अच्छा कार्य किया अंत में कमेटी ने पूरे क्षेत्र के लोगों को कहा कि समय-समय पर हम इस क्षेत्र में ऐसे ही शिविरों का आयोजन करेंगे परंतु हम लोग आपसे निवेदन करते हैं कि इन शिविरों में अवश्य भाग ले और अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखें।
see more..Himachal News: प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का भाजपा में ही होता है सम्मान







