Himachal News: जिला मंडी भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया की पिछले विधानसभा चुनावों में संगठनात्मक जिला मंडी की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है.

और चुनावों में पार्टी द्धारा लिया प्रत्येक निर्णय सफल और सटीक रहा है।
टिकट आबंटन का निर्णय प्रत्याशी के जीतने की क्षमता को देखते हुए हाईकमान लेता है
बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान और प्रतिष्ठा उसके व्यवहार और कार्य क्षमता के आधार पर दी जाती है ।बयान में कहा गया कि टिकट आबंटन का निर्णय प्रत्याशी के जीतने की क्षमता को देखते हुए हाईकमान लेता है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी द्धारा लिए निर्णय का निस्वार्थ भाव से सम्मान करता है । बयान में कहा गया कि चुनावों में हार जीत दो पहलू हैं परंतु अपने स्वार्थ के लिए अपने ही संगठन और नेताओं पर टिप्पणी करना परिपक्वता की निशानी नहीं है और व्यक्ति को पार्टी और उसके नेतृत्व पर टिप्पणी करने से पूर्व आत्म चिंतन और आत्म विश्लेषण अवश्य करना चाहिए।
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार है
जयराम ने संयुक्त बयान में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और नए पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण भाव के कारण इसका निरन्तर विस्तार हो रहा है। बयान में दावा किया गया है कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार है और भाजपा एतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
see more..Himachal News: भाजपा को बताया प्राईवेट लिमिटेड पार्टी







