Himachal News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष लक्षमण कपटा ने शुक्रवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर मंडी में जिला मंडी की

सभी इकाईयों के प्रधान व सचिवों व जिला मंडी इकाई के तकनीकी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा
तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है और इस कारण से कर्मचारी दबाव में काम कर रहे हैं
कि इस समय प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है और इस कारण से कर्मचारी दबाव में काम कर रहे हैं। दबाव में काम करने के कारण आए दिन घातक /अघातक दुर्घटनाओं को शिकार हो रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन इस संबंध में कोई भी कारगर कदम उठाने में असफल रहा है ताकि ऐसी अनहोनी दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। कपटा ने कहा कि बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ता आश्वस्त किया है मगर बोर्ड प्रबंधन इसे शीघ्र लागू करने में आनाकानी कर रहा है।
बोर्ड प्रबंधन से तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को जल्द अमल में लाने की मांग की है
उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को जल्द अमल में लाने की मांग की है। इन मांगों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इनमें टी मेट, सब स्टेशन हेल्पर, विद्युत गृह हेल्पर, एच/एम हेल्पर, एम टी हेल्पर तथा पी एंड टी हेल्पर की एकमुश्त पदोन्नति नियमों में संशोधन करने ताकि टी मेट व हैल्पर के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का मार्ग प्रशस्त हो सके। संशोधित वेतनमान के तहत 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के विकल्प को पुनः अधिसूचित करने की मांग उठाई गई। उत्पादन विंग व उपकेंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता प्रदान करना, विभिन्न श्रेणियों के पदोन्नति नियमों में संशोधन करना आदि प्रमुख मांगे हैं।
संशोधित वेतनमान के तहत 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के विकल्प को पुनः अधिसूचित करने की मांग उठाई
प्रदेशाध्यक्ष मंडी सर्कल के अधीन कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों की मांगों के संबंध में अधीक्षण अभियंता परिचालन वृत मंडी से मिला तथा कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। बैठक में सालीग्राम ठाकुर मुख्य संगठन सचिव, मुख्य सलाहकार दुनी चंद ठाकुर, प्रदेश सचिव अतुल, मंडी इकाई प्रधान नरेंद्र ठाकुर व सुरेंद्र पराशर आदि भी मौजूद रहे।
see more..Himachal News: OPS को लेकर नगर निगम कर्मचारियो ने भी खोला मोर्चा







