Himachal News: भारी बारिश के चलते प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से नुकसान की खबरें लगातार सामने आ रही है. वही इस बारिश में राजधानी शिमला की जल सप्लाई व्यवस्था भी धूल गई.

बारिश के बाद सप्लाई व्यवस्था में गाय जम गई जिसके बाद पिछले 3 दिनों से प्रदेश की राजधानी शिमला में पानी की सप्लाई बाधित है.
पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रही है SJPNL
शहर में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रही है SJPNL अभी भी शहर में पानी उपलब्ध करवाने की के लिए व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है. इसके बावजूद अभी तक सामान्य से कम पानी ही शहर को उपलब्ध हो पाया है. ऐसे में पानी को लेकर लोगों की परेशानियां लगातार बनी हुई है. हालतों को देखते हुए कुछ इलाकों में तो लोगों को टैंकर के जरिए पानी मंगवाना पड़ा. पर्यटन सीजन अपने चरम पर है ऐसे में शहर में होटलों में भी पानी न आने से पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
गाद हटाने का काम जारी है
इस मामले पर नगर निगम शिमला उपमहापौर उमा कौशल ने बताया कि भारी बारिश के चलते गाद जम जाने से शहर में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी. उपमहापौर ने बताया कि इसके चलते हैं शहर में पिछले 3 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित थी. वहीं अभी भी गाद हटाने का काम जारी है. उप महापौर ने माना की अभी एसजेपीएनएल के पास गाद हटाने के लिए कोई उन्नत तकनीक नहीं है ऐसे में गाद हटाने में इतना वक्त लग रहा है. उमा कौशल ने कहा की गाद जम जाने से पानी की सप्लाई में बाधा की समस्या हर साल आती है लेकिन इसके लिए कोई ठीक है बस था अभी तक नहीं बन पाई है.
शिमला शहर के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई शुरू शुरू हुई
शिमला उप महापौर का कहना है कि बीते सोमवार को शिमला शहर के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई शुरू शुरू हुई. जहां सोमवार को शहर में कुछ पानी की सप्लाई हो पाई तो मंगलवार को भी केवल 30 एमएलडी पानी ही शहर को मिल पाया जो सामान्य से कम है. वहीं सामान्य तौर पर शहर को लगभग 45 एमएलडी के आसपास पानी की आवश्यकता रहती है. लिहाज़ा अभी शहर में लोगों पानी के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है.
See more ..Himachal News: हमीरपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे 84 करोड़







