Himachal News: देश के सबसे बड़े वेट घोटाले में आरोपी इंडियन टेक्नॉमैक कंपनी आज नीलाम हो गई। पांवटा साहिब के जगतपुर में स्थित इंडियन टेक्नॉमैक कंपनी का प्लांट और

जमीन के कुछ हिस्से लगभग 22 करोड़ 75 लाख में नीलाम हुए।
वित्तीय घोटाले को अंजाम देने वाली कंपनी इंडियन टेक्नॉमैक लिमिटेड अखिलेश नीलाम हो गई
देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक और हिमाचल के सबसे बड़े वित्तीय घोटाले को अंजाम देने वाली कंपनी इंडियन टेक्नॉमैक लिमिटेड अखिलेश नीलाम हो गई। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद आज पांवटा साहिब के जगतपुर में स्थित इस कंपनी की चल अचल संपत्तियों की नीलामी हुई। कंपनी पर लगभग 6000 करोड़ के घोटाले में आरोप हैं। जिसमें 2200 करोड़ का बेड घोटाला भी शामिल है यह घोटाला देश का सबसे बड़ा वेट घोटाला है।
बैंकों से फर्जी तरीके से 400 करोड़ के लोन लेना के भी आरोप हैं
टैक्स चोरी के अलावा कंपनी की बिजली विभाग सहित कई विभागों की बड़ी देनदारियों खड़ी हैं जिनकी राशि में ब्याज जोड़कर यह लगभग 6000 करोड़ बनता है। कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंकों से फर्जी तरीके से 400 करोड़ के लोन लेना के भी आरोप हैं। कंपनी के कई डायरेक्टर जमानत पर चल रहे हैं जबकि कंपनी का मालिक राकेश शर्मा देश से फरार है। इस घोटाले मैं प्रवर्तन निदेशालय और सेठ सीआईडी जांच कर रही है प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों पर कंपनी की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस मामले में स्टेट सीआईडी और ईडी सहित कई एजेंसियां जांच कर रही है। प्लांट और प्लांट की भूमि की नीलामी प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों पर हो रही है। मंगलवार को संपन्न हुई नीलामी प्रक्रिया में गोली दाताओं ने 22 करोड़ 75 लाख की संपत्ति खरीदी।
देश का सबसे बड़ा वेद घोटाला है
जिसमें अधिकतर फैक्ट्री प्लांट के विभिन्न हिस्सों की नीलामी हुई। इसके अलावा कंपनी की भूमि के भी कुछ हिस्सों के नीलामी संपन्न हुई। मामले में नोडल ऑफिसर ज्वाइंट कमिश्नर ‘इंफोर्समेंट’ साउथ जोन ‘परमाणु’ जीडी ठाकुर ने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा वेद घोटाला है। उन्होंने कहा कि कंपनी की अधिकतर भूमि की नीलामी नहीं हो पाई है। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
see more..Himachal News: सप्लाई सिस्टम में गाद जमने से जल सप्लाई बाधित







