Himachal News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. इस बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस बीते 72 घंटों से भी ज्यादा वक्त से लगातार लोगों को रेस्क्यू करने में लगी हुई है.

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में फंसे लोगों के साथ संपर्क करने के लिए पुलिस निदेशालय में वॉर रूम स्थापित किया गया है.
लोगों को रेस्क्यू करने में सोशल मीडिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा
हिमाचल प्रदेश की कार्यकारी डीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी खुद पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. लोगों को रेस्क्यू करने में सोशल मीडिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. सोशल मीडिया के जरिए न केवल आम जनता तक त्वरित जानकारी पहुंचाई जा रही है, बल्कि लोग अपने परिजनों की मदद के लिए भी पुलिस तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंच पा रहे हैं.हिमाचल प्रदेश पुलिस की कार्यकारी डीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर पुलिस लगातार काम में जुटी हुई है.
पुलिस अब तक 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर चुकी है
उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर चुकी है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार काम में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि चंद्रताल लेक में फंसे पर्यटकों को करने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया था,
पुलिस सभी स्थानों पर तैनात हैं और फंसे हुए लोगों के साथ संपर्क कर रही
लेकिन मौसम खराब होने की वजह से फिलहाल टला है. जैसे ही मौसम साफ होगा, वैसे ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी स्थानों पर तैनात हैं और फंसे हुए लोगों के साथ संपर्क कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद जिला कुल्लू और मंडी का हवाई निरीक्षण करके लौटे हैं और भुंतर से पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.Himachal News: प्रदेश में आपदा से कुल चार हजार करोड़ का अनुमानित नुकसान
see more..







