Himachal News: प्रदेश में अगले 12 घंटे में बहाल कर ली जाएंगी 700 सड़कें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज (बुधवार) को मंडी में विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा की। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उनके साथ रहीं।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण बंद सड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

बारिश और बाढ़ से प्रदेश में 1100 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं

प्रदेश में मौसम साफ रहने पर अगले 12 घंटे में 700 सड़कें बहाल कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ से प्रदेश में 1100 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। अन्य सड़कों को भी खोलने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी मशीनरी के साथ फील्ड में डटे हैं।लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आपदा की घड़ी में दिनरात लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ रुपये का बजट दिया

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है, ताकि फौरी तौर पर रिस्टोरेशन कार्यों को गति दी जा सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से लोक निर्माण विभाग को करीब 13 सौ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मंत्री ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे नेशनल हाईवे सुचारू करने को कहा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है, जिसपर उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

पूरी तत्परता से लोगों को राहत प्रदान करने में जुटी है प्रदेश सरकार

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ लोगों को राहत प्रदान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि सारी सरकार मजबूती से बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से प्रदेश की मदद का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी मांगी है, उन्हें इससे अवगत कराया जाएगा, ताकि हिमाचल को पर्याप्त मदद मिल सके। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश को तुरंत राहत पैकेज जारी करने की मांग के साथ हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया।

बाढ़ पीड़ितों का जाना दुख दर्द

इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री और सांसद मंडी के ब्यास सदन और गुरुद्वारे में बनाए राहत शिविरों में रह रहे लोगों से भी मिले और उनका दुख दर्द जाना। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और प्रशासन को सभी का हर तरह से ध्यान रखने के निर्देश दिए।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, एडीएम अश्विनी कुमार, नगर निगम आयुक्त एच.एस. राणा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनपीएस चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

see more..Himachal News: सरकार आपदा में भी दुर्भावना से काम कर रही है

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib