Devara ; इस दिन रिलीज हो रही एक्शन से भरपूर यह मूवी, ट्रेलर को लेकर दर्शकों में भरपूर सस्पेंस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में फिल्म ‘देवरा’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चूका है इसके साथ ही फिल्म में अपने एक्शन और ड्रामा से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आ रहे है जिनकी अदाकारी और केमिस्ट्री ने ट्रेलर में शानदार छाप छोड़ दी है।

जूनियर एनटीआर का किरदार रहा बेहद अलग
देवरा’ का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है और इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे समंदर को देवरा ने खून से लाल कर दिया था। जूनियर एनटीआर, जो इस फिल्म में लीड रोल में हैं, उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से काफी इंप्रेस किया है। उनकी एक्टिंग के अलावा फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीन और शानदार सिनेमैटोग्राफी ने फैंस को प्रभावित किया है।

सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर में जंग?
देवरा के ट्रेलर को देखकर के लगता है इस देवरा नाम के शख्स से पूरा गाँव परेशान है। देवरा ने गाँव में बुरी तरह से आंतक फैलाया हुआ है और गाँव वाले इससे डरते है। ऐसे में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान ये दोनों ही एक्टर्स देवरा को ढूंढकर उसे मारने की ठान लेते हैं। देवरा को मरने की जंग में सैफ अली खान और एनटीआर एक दूसरे के आमने-सामने भी हो जाते है आखिर में देवरा को कौन मरता है इसे लेकर के काफी बड़ा सवाल है।

जाह्नवी कपूर का तेलुगु सिनेमा में किया डेब्यू
इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा जाह्नवी कपूर तेलुगु सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। ट्रेलर में उनकी जूनियर एनटीआर के साथ केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस को देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपने किरदार को पूरी तरह से जस्टिफाई किया है दर्शक उनकी एक्टिंग और उनकी मौजूदगी को लेकर के काफी प्रसन्न दिख रहे है।

देवरा कब होगी रिलीज ?
‘देवरा’ को एनटीआर आर्ट्स और युवा सुधा आर्ट्स के बैनर तले किया गया है और फिल्म को बनाने में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत आई है। फिल्म का एक्शन और वीएफएक्स इसकी लागत को पूरी तरह से जस्टिफाई भी कर रहा है। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib