खेतों में खड़ी हुई फसलों कई बार बेमौसम बारिश, धूप, तूफ़ान कीड़े आदि से खराब हो जाती है इसके साथ ही फसलों से जंगली जानवरों को भी काफी ज्यादा खतरा होता है जिससे किसान हमेशा परेशान रहता है। जब तक खेत में खड़ी हुई फसल अच्छे से बाजार में नहीं पहुंच जति है तब तक किसानों को फसल के नष्ट होने का खतरा रहता है। ऐसे में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सरकार किसानों की आर्थिक मदद कर रही है इसके लिए सरकार ने खेत में तारबंदी करवाने के लिए योजना की शुरुआत की है। तारबंदी योजना की मदद से किसान अपने खेतों को कंटीले तारों से घेराव कर सकते है इसके साथ अपनी फसल को जंगली जानवरों से भी बचा सकते है।
सरकार दे रही 60% सब्सिडी
फसलों को जंगली जानवर से बचाने के लिए सरकार किसानों को 60% का सब्सिडी दी जा रही है। जिसकी मदद से किसान अपने खेतों में कटीले तार लगवा सकते हैं। आपको बता दें छोटे और सीमांत किसानों को 60% यानी 48,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। वही आपको बता दे, मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत 8,000 रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जा रहा है इससे किसानों को 50% यानी 40,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। यदि आप तारबंदी के लिए आवेदन करते है तो आपको 10 या उससे ज़्यादा किसान मिलकर 5 हेक्टेयर ज़मीन पर बाड़ लगा सकते हैं। ऐसे में हर किसान को 400 मीटर की लंबाई के हिसाब से 70% सब्सिडी दी जाती है।
तारबंदी योजना के लाभ
खेत के चारों ओर तारबंदी करवाने से आप फसल को नुकसान से बचा सकते है इसके लिए सरकार 60 % तक की सब्सिडी दे रही है जिससे किसान को 40 % तक का खर्च उठाना होता है।
वही इस योजना का लाभ केवल यूपी के स्थानीय लोगो को ही प्राप्त होगा।
योजना का लाभ केवल किसानों को ही मिलेगा।
आवेदक की आयु आवेदन करने के लिए कम से कम 18 वर्ष तक होनी चाहिए।
आवेदक ने पहले इस योजना का लाभ नहीं उठाया हो।
जरुरी डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड
खेत संबंधित दस्तावेज
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
खसरा–खतौन
बिजली का बिल
बैंक खाता नंबर
तारबंदी योजना के लिए कैसे करे आवेदन
तारबंदी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
सबसे पहले यूपी कृषि विभाग की वेबसाइट (http://upagriculture.com) पर जाकर किल्क करे।
इसके बाद “टोकन बनाएं” बटन पर क्लिक करें।
नया फार्म खुलने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
टोकन जनरेट करने के बाद, पक्का बिल और अन्य उपयोगी जानकारी भरें।
यहाँ साड़ी जानकारी सबमिट करे।
इस तरह आप आसानी से यूपी तारबंदी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपनी फसलों को सुरक्षित बना सकते हैं।







