आधुनिक समय में बढ़ रहे शहरीकरण और खेती योग्य जमीन की कमी की वजह से शहरों के लोगों तजा फल और सब्जियां नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए शहरों में लोग बड़ी संख्या में घरों में गमले, छत और बालकनी में फल, फूल फूल और सब्जियां लगाने लगे है जिसकी वजह से लोगों को ताज़ी फल और सब्जियां खाने का मौका मिल पा रहा है यदि आप भी गार्डनिंग में इंटरेस्ट रखते है और आप बिहार राज्य से है तो सरकार आपके लिए एक सुनेहरा अवसर लेकर के आ गयी है इस योजना का नाम छत पर बागवानी योजना है इस योजना के तहत सरकार छत पर जैविक फल और सब्जी उगाने वाले को सब्सिडी की सुविधा दे रहे है। तो आइए जान लेते है इससे जुड़ी पूरी खबर जान लेते है।
गमले से साथ मिलेगा पौधा
‘छत पर बागवानी योजना’ से सरकार शहरी क्षेत्र के घरों में सब्जी, फल फूलों आदि की बागवानी को बढ़ावा देना चाहती है। इससे सरकार इस योजना के तहत मात्र 2244 रुपये में 30 गमले दे रही है, जिसमें कई तरीके के पौधे लगे हुए होंगे। ऐसे में इस योजना का लाभ उठा आप गर्मी में अपने घर की छत को हरा-भरा बना सकते हैं।
घर की छत पर उगाए इस तरह के पौधे
छत पर उगाने वाले पौधों में आप कई तरह की सब्जियां जैसे बैंगन, मिर्च, गोभी, गाजर, मूली, भिंडी, पत्तेदार सब्जी और कद्दू आदि को शामिल कर सकते है इसके साथ ही फल में अमरुद, नींबू, पपीता, आम, अनार और अंजीर शामिल कर सकते है इनके अलावा आप घृतकुमारी, करी पत्ता, वसाका, लेमन ग्रास और अश्वगंधा शामिल कर सकते है।
कहां से करे आवेदन
इस स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाए।
किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद इस योजना का विकल्प भी चुने।
यहाँ जाने के बाद आपको छत पर बागवानी योजना पर क्लिक करना है इसके बाद यहाँ पर छत पर बागवानी सब्सिडी के लिए आवेदन करे। यहाँ क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाता है और यहाँ मांगी गयी सभी जानकारी डिटेल्स से भरे।
सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
यदि आप बिहार के निवासी है और घर की छत पर बागवानी करना चाहते है तो इसके लिए सरकार सब्सिडी मुहैया करवा रही है इसके लिए किसान ऑनलाइन रजिट्रेस्शन करवा सकते है इस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर विजिट कर सकते है।







