GST घटने की वजह से धड़ल्ले से गिरी इस SUV की कीमतें, ग्राहकों की टूटी भीड़, Kia Seltos और Toyota Hyryder होगा सीधा मुकाबला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Hyundai India के लिए सितंबर 2025 का मंथ बेहद फायदेमंद साबित हुआ है कंपनी ने इस महीने में कुल 70,347 यूनिट्स की बिक्री की है, जिनमें से 18,800 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गयी है इसके अलावा 51,547 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेचीं गयी है वही सितम्बर 2024 की तुलना में कुल बिक्री 6,141 यूनिट्स की कमी दर्ज की गई, लेकिन घरेलू मार्केट में 1% की हल्की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही अगस्त अगस्त 2025 की तुलना में कंपनी की बिक्री में 17% की वृद्धि हुई। वही Hyundai ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और 44 % सालाना बढ़त दर्ज की है जो पिछले 33 महीनों में सबसे बड़ी ग्रोथ हासिल की है।

Creta की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सेल्स

Hyundai की फ्लैगशिप SUV Creta ने सितंबर 2025 में कंपनी की बिक्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इस महीने Creta की 18,861 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल सितंबर 2024 की तुलना में 2,959 यूनिट्स ज्यादा हैं। वही GST कट के बाद Creta अब मात्र ₹10,72,589 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है, जिससे यह ग्राहकों की भीड़ उमड़ आई है।

फीचर्स और सेफ्टी पैकेज

Hyundai Creta को ग्राहकों ने न क्वेल कीमत बल्कि सेफ्टी और एडवांस फीचर्स की वजह से खरीदी है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक AC, वायरलेस चार्जिंग और कीलेस एंट्री जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में सुरक्षा के मामले में Creta 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS के साथ आती है. इसके अलावा यह SUV 21 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।

इन मॉडल्स से होगी सीधी टक्कर

Hyundai Creta का मुकाबला भारतीय बाजार में कई पॉपुलर SUVs से है, जिनमें Kia Seltos, Maruti Suzuki Victorious, Toyota Hyryder, Honda Elevate, MG Astor और Nissan की आने वाली नई SUV शामिल की गयी है इसमें Kia Seltos पर भी GST कट का सीधा असर पड़ा है और इसकी कीमत में 39,624 रूपये से 75,371 रूपये तक की कमी आई है। वही खासतौर पर X-Line वेरिएंट लगभग 3.67% सस्ता हो गया है, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिला है।

सितंबर 2025 Hyundai India के लिए काफी शानदार साबित हुआ है। Creta ने कंपनी को नई मजबूती दी, एक्सपोर्ट में बड़ा उछाल देखने को मिला और GST कट की वजह से ग्राहकों की खरीदारी और आसान हो गई। वही आने वाले फेस्टिव सीजन में Creta और Seltos जैसी SUVs के बीच मुकाबला और ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib