Mandi News: सुकेती पुल चौक पर लगी रेहड़ियों से हजारों का माल ले उड़े चोर….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Mandi News: मंडी के सुकेती पुल चौक पर लगी रेहड़ियों से हजारों का माल ले उड़े चोर, पहले भी कई बार मार चुके हैं नकदी व सामान पर हाथ

मंडी शहर के सबसे व्यस्त चौक पर चोरों ने रेहड़ियों से हजारों रूपए के फल सब्जी के अलावा दूसरा सामान व नकदी उड़ा ली। शहर के बीचों बीच पुलिस चौकी व पुलिस थाना से महज चंद मीटर की दूरी पर चोरों ने गरीब रेहड़ी वालों पर जमकर हाथ चलाया। एक रेहड़ी वाला निक्का राम जब सुबह पांच बजे सब्जी मंडी जाने के लिए यहां से गुजर रहा था तो उसने देखा कि रात को जो उन्होंने रेहड़ियां रात को रस्सी आदि से बांध कर बंद की थी वह खुली हुई हैं।

इस पर उन्होंने रेहड़ियों के अन्य मालिकों अंकित गुलाटी, सोनी व भाग सिंह आदि को सूचित किया। जब आकर सबने अपने अपने सामान को देखा तो पाया कि अंकित गुलाटी जिसकी रेहड़ी पर सुनील कुमार काम करता है के सभी फल सेब, अनार, बैर, केले आदि के साथ साथ गल्ला व तोलने वाला कंडा भी गायब था। गल्ले में भी रेहड़ी का दो महीने का किराया 3 हजार रूपए के अलावा डेढ़ दो हजार कैश रखा था जो सब गायब हो चुका था।

इसके अलावा भाग सिंह की रेहड़ी से भी सारी सब्जी व गल्ला कंडा गायब था। सोनू की रेहड़ी से भी सामान चोरी हो चुका था। सुनील कुमार ने बताया कि चोर क्रेट व छाब्बे भी साथ ही ले गए हैं। सोमवार को यूं भी ज्यादा सामान लाया जाता है और इस रात रेहड़ियां सामान से भरी हुई थी। ऐसे में चोर हजारों को माल ले उड़े हैं। इन रेहड़ी लगाने वालों का कहना है कि इससे पहले भी यहां से नकदी आदि गायब होती रही है।

छोटी मोटी चोरियां तो पहले होती रही हैं मगर अब तो चोरों ने कुछ भी नहीं छोड़ा। इस बारे में उन्होंने शहरी चौकी में रपट दर्ज करवा दी है तथा मांग की है कि इन चोरों को पकड़ा जाए। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को देख कर इनका पता लगाया जाए क्योंकि गरीब लोग किसी तरह रेहड़ी फहड़ी लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं मगर चोर उन्हें भी कंगाल करने में लगे हैं। पुलिस प्रशासन से यह भी मांग की गई है कि यहां पर गश्त बढ़ाई जाए ताकि जो असुरक्षा की भावना पैदा हुई है उससे कुछ राहत मिल सके।

READ more..Himachal:पंचकर्मा केंद्रों को सुदृढ़ बनाने के लिए बहुआयामी प्रयास आवश्यक – हर्षवर्धन चौहान

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

31 Responses

  1. Pingback: wing888
  2. Pingback: ufa191
  3. Pingback: fruit party
  4. Pingback: fox888
  5. Pingback: jav
  6. Pingback: suzuran168
  7. Pingback: Enduring Romance
  8. Pingback: kinderpartys
  9. Pingback: จำนำรถ
  10. Pingback: ยา PEP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *