प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा राजगढ मे किया गया एक बैठक का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने की बेठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की राजगढ ईकाई द्वारा आज यहा एक बेठक का आयोजन किया गया बेठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा की गई इस बेठक मे 2024 के लोक सभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई बेठक के बाद पत्रकार वार्ता मे प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल ने मिशन 2024 प्रारम्भ किया, पार्टी संगठन में बेहतर तालमेल बनाकर कांग्रेस होगी लोकसभा चुनाव में विजयी। शर्मा ने कहा कि सेवादल ने प्रदेश में मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए उन निर्वाचन क्षेत्रों में जहाँ कांग्रेस विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज नहीं कर पाई है, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करके संगठन को मजबूत करके विजय हासिल करने की मुहिम प्रारम्भ की है। और इसका शुभारंभ पच्छाद निर्वाचन के राजगढ़ से किया गया है। शर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सरकार लोगों से किए सभी वादों को पूरी तरह से लागू करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर बूथ स्तर तक देश में फैली भाजपा व आरएसएस की कट्टर व नफरत की सोच के स्थान पर विकास व एकजुटता की सोच को विकसित करने के लिए अगले दो माह तक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।।








32 Responses
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.com/zh-CN/join?ref=DB40ITMB
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.