बाइक पे सवार होकर नाहन विधायक ने कालाअंब में निकाली  शानदार तिरंगा यात्रा…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यह तिरंगा यात्रा देश के अमर शहीदों और देश भक्तों को समर्पित है-डा. बिन्दल


नाहन-14 अगस्त- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के घर घर तिरंगा यात्रा अभियान के दूसरे दिन आज नाहन विधासभा क्षेत्र में कालाआम से लेकर त्रिलोकपुर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल की अगुवाई में नाहन भाजपा मंडल ने इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। आज कालाआम से लेकर त्रिलोकपुर तिरंगमयी दिखाई पड़ा। हाथों में तिरंगा लिये सैंकड़ों लोगों ने भारत माता की जय का उदघोष किया।
डा. बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘हर घर तिरंगा’’ राष्ट्रीय आहवान के तहत सभी नागरिक  अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं और आजादी के 75वें साल के अमृत महोत्सव जश्न और उमंग के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा गांव-गांव, शहर-शहर निकली रही है।

यह भी पढ़े : नाहन में निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…..
डा. बिन्दल ने कहा कि 14 अगस्त को आज के दिन भारत माता का विभाजन हुआ था आज विभाजन विभिषिका का दिन है। हमने एक हजार साल के संघर्ष के उपरांत जिस आजादी को हासिल किया वह कई मायनों में अधूरी मानी जाती है। आज हमें यह सोचना है कि देश आगे बढ़े, देश की चिंता पहले हो, राजनीति की चिंता बाद में, विकास की चिंता पहले हो।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शंभुवाला से हरिपुर खोल तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। संपूर्ण राष्ट्र सहित नाहन विधानसभा क्षेत्र में ‘‘घर-घर तिरंगा अभियान’’ के प्रति नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है और चारों ओर राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के प्रति समाज के हर वर्ग में जबरदस्त उत्साह है और युवाआंे में जबरदस्त जोश है।


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, सुलेमान, यशपाल, नितिन गोयल, दिनेश अग्रवाल, पुष्पा, युवा मोर्चा के अभिषेक चैहान, राजीव, आदि उपस्थित रहे।
उधर, डा. राजीव बिन्दल ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

22 Responses

  1. Pingback: dtr car detailing
  2. Pingback: โคมไฟ
  3. Pingback: altogel
  4. Pingback: altogel
  5. Pingback: ufabet789
  6. Pingback: sexxybet168
  7. Pingback: ยางยอย
  8. การเล่นสล็อตให้สนุกเริ่มจากการจัดการงบ ก่อนเสมอ หลายคนพลาดเพราะเล่นยาวเกินไป วิธีที่ช่วยได้คือกำหนดลิมิตต่อวัน เช่น ตั้งว่าเล่นไม่เกิน Z นาที จากนั้นค่อยเลือกเกมที่เหมาะกับสไตล์ ถ้าคุณชอบลุ้นถี่อาจชอบสล็อตคลาสสิก 3 รีล แต่ถ้าชอบฟีเจอร์เยอะก็ไปทางสล็อตธีมแฟนตาซี OKHENG ได้เหมือนกัน อีกเรื่องที่ควรดูคือสัญลักษณ์พิเศษทำงานยังไง เพราะบางเกมคูณทบทำให้ผลลัพธ์ต่างกันมาก สรุปคือเลือกเกมให้เหมาะคุณจะได้ประสบการณ์ที่สนุกกว่า

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *