नाहन-14 अगस्त- भाजपा नाहन मंडल के सोजन्य से आज शनिवार को विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल की अगुवाई में ऐतिहासिक नाहन शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा हिूंद आश्रम से प्रारम्भ होकर बड़ा चौका, बस स्टैंड, रानीताल, गुन्नु घाट, बड़ा चौक होते हुए हिंदू आश्रम में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिये सैंकड़ों लोगों ने भारत माता की जय के साथ तिरंगा मेरी आन, तिरंगा मेरी शान, वंदे मातरम का उदघोष किया।

इस अवसर पर डा. राजीव ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम आज के दिन देश के शहीदों और देश भक्तों को नमन करते हैं जिनकी शहादत और कुर्बानी की वजह से आज हम आजादी की खुली हवा में सांसे ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर संपूर्ण राष्ट्र में तिरंगा यात्रा निकल रही है और सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी आज शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई।

उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 13, 14 और 15 अगस्त तीन दिन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नाहन की तिरंगा यात्रा के उपरांत कल 14 अगस्त को कालाआम से त्रिलोकपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी प्रकार 15 अगस्त को शंभुवाला से हरिपुर खोल तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। डा. बिन्दल ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ राष्ट्रीय आहवान के तहत सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने आग्रह करते हुए कहा कि आजादी के 75वें साल के अमृत महोत्सव को सभी जन धूमधाम के साथ आयोजित करें।

उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा के नेतृत्व में पहली बार विशाल तिरंगा यात्रा गांव-गांव, शहर-शहर निकली रही है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, आर. आर. शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षदगण, जिला परिषद सदस्यगण, महिला मोर्चा की प्रोमिला शर्मा, कविता चौहान,नीति अग्रवाल, युवा मोर्चा के अभिषेक चौहान, किसान मोर्चा के जोगिन्द्र ठाकुर,अल्प संख्यक मोर्चा के सुलेमान, असलम खान, के अलावा अमर सिंह, ब्रिजेश गोयल, जालम सिंह, संदीपक, वीरेन्द्र ठाकुर, बलबीर, मंडल पदाधिकारीगण और भारी संख्या में अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।








19 Responses
Muchas gracias. ?Como puedo iniciar sesion?
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.