Himachal News: हिमाचल मे तीन साल में हुईं 6551 सड़क दुर्घटनाएं

dgp
dgp

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 6,551 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें से 1,425 दुर्घटनाएं 10 पुलिस थानों के अंतर्गत हुई हैं, जोकि कुल हादसों का 21.75 प्रतिशत है। ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग की ओर से वर्ष 2020, 2021 व 2022 के तीन वर्षीय यातायात दुर्घटनाओं के विश्लेषण में इसका खुलासा हुआ है।

dgp

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस मुख्यालय में उच्च अधिकारियों की ओर से निरंतर यातायात दुर्घटना के आंकड़ों पर मंथन व इसका विस्तृत विश्लेषण किया जाता है। इनमें थाना सदर ऊना के तहत 193, नालागढ़ 173, कुल्लू 154, अंब 141, बद्दी 139, पांवटा साहिब 135, बल्ह 131, नूरपुर 125, सदर बिलासपुर 125 व ठियोग 114 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

प्रदेश में हुई कुल मौतों में से 20.69 फीसदी

प्रदेश में हुई कुल मौतों में से 20.69 फीसदी इन पुलिस थानों के तहत हुईं। मौतों की संख्या 562 है। सदर ऊना के तहत 99, नालागढ़ 83, बद्दी 83 अंब 53, कुल्लू 53, नूरपुर 50, ठियोग 44, बल्ह 40, पांवटा साहिब 36 और सदर बिलासपुर में 21 मौते हुईं। इन 10 थानों के अंतर्गत हुई दुर्घटनाओं में कुल घायल हुए लोगों की संख्या 1,947 रही, जो प्रदेश में कुल दुर्घटनाओं का विश्लेषण है।

पुलिस अधीक्षकों को भी पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु की ओर से पत्र लिखकर निर्देश

10 थानों के जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु की ओर से पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं कि इस संदर्भ में सभी हितधारकों के साथ मिलकर प्रभावी कदम उठा कर एक उपयोगी योजना तैयार करके दुर्घटनाओ में कमी लाने का प्रयास करें।

see more..Himachal News: महिलाएं आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बनी है अग्रणी

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

25 Responses

  1. Pingback: visit our website
  2. Pingback: zbet911
  3. Pingback: sugar rush
  4. Pingback: open link
  5. Pingback: Guns for sale usa
  6. Pingback: z16
  7. Pingback: Buffstreams
  8. Pingback: 一次性電子煙
  9. Pingback: โคเวย์

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *