Boxing: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लवलीना और शिव थापा करेंगे भारत की अगुवाई

Boxing

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Boxing: ओलंपिक बॉक्सिंग कांस्य पदक विजेता लवलीना और शिव थापा बुधवार को जॉर्डन के अम्मान में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत देश की अगुवाई करने वाले हैं. भारत के 12 मुक्केबाज फाइनल में जगह बनाने के लिए मेहनत करेंगे. इस दौरान महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को तो पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे.

Boxing

टोक्यो ओलंपिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी लवलीना पहली बार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 75 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करने वाली है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से लवलीना कोरिया की सियोंग सुयीओन से मुकाबला करेंगी.इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप 2022 के कांस्य पदक विजेता परवीन 63 किग्रा वर्ग में मंगोलिया की उरानबिलग से टक्कर लेने वाली है. इसके अलावा इस प्रतियोगिता में पदार्पण कर रही प्रीति 57 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं जो जापान की इरी सेना के खिलाफ उतरने वाली है.

Boxing: भारतीय मुक्केबाजों की दावेदारी मजबूत

इन सभी खिलाड़ियों के अलावा चार अन्य भारतीय महिला मुक्केबाज अल्फिया पठान 81 किग्रा से अधिक वाले वर्ग में तो स्वीटी 81 किग्रा वर्ग में मुकाबला करेंगी. इसके अलावा अंकुशिता बोरो 75 किग्रा वर्ग में और मीनाक्षी 52 किग्रा वर्ग में मुक्केबाजी करेंगी. एशिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज शिव थापा (63.5 किग्रा) इस दौरान एशियाई चैंपियनशिप के दो बार के पदक विजेता तजकिस्तान के बखोदुर उसमोनोव से भिडेंगे.

Boxing

राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हस्समुद्दीन (57 किग्रा) 2021 के विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के सेरिक तेमिरझानोव के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा नरेंद्र (92 किग्रा से अधिक) और सुमित (75 किग्रा से अधिक), गोविन्द कुमार साहनी (48 किग्रा) भी सेमीफाइनल में चुनौती पेश करेंगे.

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

19 Responses

  1. Pingback: cinemarule
  2. Pingback: buy magic mushroom
  3. Pingback: ฆอ
  4. Pingback: 悅刻煙彈
  5. Pingback: lawyer phuket
  6. Pingback: OligioX
  7. Pingback: vps forex

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *