Daily Horoscope: आजा दिन शुरू करने से पहले जान लीजिए आपके भाग्य में क्या लिखा है? दिन की शुरुआत करने से पहले पढ़े आज का आपका राशिफल

Daily Horoscope

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Daily Horoscope: शुक्रवार के दिन इन चीजों का रखें ध्यान नही तो हो सकता है बड़ा नुकसान… पढ़े आपकी राशि

मेष :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा. किसी के कठोर वचन से आपको पीड़ा हो सकती है. मकान और जमीन के दस्तावेज संभाल कर रखे. माता जी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मानसिक परेशानी को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लें. पानी और महिला से दूरी बनाए रखें.

वर्षभ :-

आज आपको भावुकता वाले विचार मन में आ सकते है. आज किसी भी छोटी सी बात से आपके दिल को ठेस पहुंचेगी. आज कहीं घूमने का प्लान बन सकता है. परिवार जनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कर सकते हैं. रचनात्मक कार्य करने का मन हो सकता है. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है.

Vrishabh

मिथुन :-
आज परिवारजनों और मित्रों से मुलाकात होने पर दिल खुश रहेगा. किसी भी कार्य में आर्थिक रूप से बाधा आ सकती है लेकिन बाद में हर काम सफल हो जाएगा. नौकरी पेशा लोगों का दिन सामान्य बना रहेगा. मित्रों का साथ मिल सकता है. कोई भी काम देरी से शुरू होगा, लेकिन काम पूरा होने पर मन प्रसन्न होगा.

कर्क :-

परिवार और दोस्तों से कोई सहयोग और गिफ्ट मिल सकता है. आज आपका दिन हंसी खुशी व्यतीत होगा. आज आपका मन रोमांटिक होगा. कहीं जाने की योजना बन सकती है, अच्छा भोजन करेंगे.

सिंह :-
आज आपका मन परेशानियों से घिरा रहेगा. कोर्ट कचहरी के कामों में सावधानी बरतें. इसलिए आज कोई भी गलत काम करने से बचें. महिलाओं से सावधानी बरतने की जरूरत है. वाणी पर संयम रखें. विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Leo

कन्या :-

आज आपको सभी क्षेत्रों में लाभ होने की संभावना है. दांपत्य जीवन हंसी खुशी व्यतीत होगा और मित्रों से भी मुलाकात होने पर दिल खुश रहेगा. महिला मित्रों से लाभ होने की संभावना है. व्यापारियों को धन प्राप्ति हो सकती है. कुंवारे लड़कों को शादी योग्य लड़की मिल सकती है.

तुला :- आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा. परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा. प्रमोशन मिलने की संभावना है. अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी. जमीन जायदाद से संबंधित काम सफल होंगे. माता जी से भी लाभ होने की संभावना है. बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है.

वृश्चिक :-

आज आपका दिन सामन्य रहने की संभावना है. कार्यालय में प्रतिकूल स्थिति बनी रहेगी. लेखन और साहित्य से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी. आज अधिकारी आप पर गुस्सा हो सकते हैं. शत्रुओं के साथ वाद विवाद ना करें, झगड़ा हो सकता है. धन खर्च होगा. संतान से मन मुटाव हो सकता है.

धनु :-
किसी भी कार्य में देरी से सफलता मिलेगी. खाने पीने की चीजों में सावधानी बरतें. किसी भी नए काम की शुरुआत ना करें. काम का प्रेशर बना रहेगा. स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. बेचैनी बनी रहेगी. वाणी पर संयम रखें. खर्च बढ़ सकता है.

मकर :-

आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों से मेलजोल बना रहेगा. आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है. बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलेगा. शत्रुओं को पराजित करेंगे. किसी भी कानूनी दांवपेच के चक्कर में ना पड़े.

कुंभ :-

आज आपको कई कार्यों में लाभ मिल सकता है. आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. घर में माहौल खुशी का बना रहेगा. तन मन की सुख शांति बनी रहेगी. आर्थिक लाभ होने की संभावना है.

मीन :-

आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा होने वाला है. उन्हें हर परीक्षा में सफलता मिलेगी. प्रेमी जन एक दुसरे के साथ बने रहेंगे. आज आप भावुक रहेंगे. मित्रों पर खर्च होने की संभावना है.

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib