Devuthani Ekadashi: भगवान विष्णु 4 महीने बाद बसाएंगे अपनी कृपा, दूध और केसर से इस तरह करें उपाय दूर होगी सभी परेशानी

Devuthani Ekadashi

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Devuthani Ekadashi: हमारे हिंदू धर्म अनुसार आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान 4 महीने के लिए निंद्रा में चले जाते हैं। आषाढ़ के 4 महीने बाद देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान निंद्रा से बाहर आते हैं, ऐसा हमें बताया गया है।

कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान जब निद्रा लोक से बाहर आते हैं तो फिर वह अपने भक्तजनों पर अपनी कृपा बरसाना शुरू कर देते हैं। कार्तिक महीने की एकादशी के दिन देवदान निद्रा लोक से बाहर आ जाते हैं, इसीलिए इस एकादशी को देवउठनी एकादशी से संबोधित किया जाता है। देव उठनी ग्यारस को देव प्रबोधिनी ग्यारस भी कहा जाता है।

Devuthani Ekadashi

इस साल 2022 में देवउठनी एकादशी 4 नवंबर को आने वाली है। इस दिन खास तौर पर विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। ब्राह्मणों द्वारा ऐसा कहा गया है कि इस दिन सच्चे भक्ति भाव से जो कोई विष्णु भगवान की पूजा आराधना करता है, भगवान उसकी मनचाही इच्छा पूरी करते हैं। आज हम आपको इस दिन की पूजा के कुछ खास उपाय बताएंगे।

Devuthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी के उपाय

हमारी हिंदू धर्म के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान को दूध और केसर से अभिषेक करना चाहिए। दूध और केसर द्वारा अभिषेक करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होकर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।

Devuthani Ekadashi

आज के दौर में हर किसी इंसान के ऊपर कर्ज आया हुआ है। कर्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से आप जल्द ही कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे। इसके लिए आप देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान को पैसे चढ़ाएं और फिर उन्हीं पैसों को अपने पर्स में रख ले, ताकि आपके घर में हमेशा धन की वृद्धि होती रहे।

हमारे हिंदू धर्म के अनुसार अगर आप धन संपत्ति की वृद्धि चाहते हैं तो भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पत्र के साथ सफेद रंग की चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से विष्णु भगवान आप पर जल्द ही प्रसन्न हो जाएंगे।

Devuthani Ekadashi

अगर काफी लंबे समय से आपका कोई कार्य अटका पड़ा हुआ है तो आप विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर नारियल और बादाम अर्पित करें। जिससे आपकी मुश्किल जल्द ही दूर हो जाएगी।

Devuthani Ekadashi: देव उठनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2022

इस वर्ष देवउठनी एकादशी की शुरुआत गुरुवार की 3 नवंबर शाम 7:03 से शुरू हो जाएगी और 4 नवंबर की शाम को 6:08 पर यह मुहूर्त खत्म हो जाएगा। लेकिन जो कोई भी व्रत रखना चाहता है, वह 4 नवंबर के दिन ही रखें।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib