FIFA World Cup : स्पेन और पुर्तगाल के साथ में फीफा 2030 की मेजबानी करेगा यूक्रेन

FIFA World Cup : फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी के लिए यूक्रेन, स्पेन और पुर्तगाल के साथ शामिल हो गया है। स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन और पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने UEFA के स्विस मुकाबले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस नई साझेदारी की पुष्टि की है।

फीफा के इस संस्करण का निर्णय है कि वह 2024 फीफा कांग्रेस में लिया जाएगा। इसके लिए मतदान में लगभग 200 से अधिक फीफा सदस्य संघ शामिल होंगे। 2030 तक विश्व कप का विस्तार हो चुका होगा। जिससे इस 48 टीम टूर्नामेंट बनाने के लिए 16 और टीमों को जोड़ा जाएगा।

कतर में इस साल के विश्व कप के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, और मेक्सिको 2026 में 48 टीम प्रारूप में पहली बार विश्व कप की मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। 2024 यूरोपीय चैंपियनशिप जर्मनी में आयोजित होने वाली है। लेकिन टूर्नामेंट के 2028 संस्करण के लिए मेजबान अभी तक तय नहीं हुए हैं।
यूक्रेन ने डोनेट्स्क और खार्किव के 4 स्टेडियमों में 2022 यूरोपियन चैंपियनशिप की सह मेजबानी की थी। इस साल की शुरुआत में रूस द्वारा देश पर आक्रमण करने के बाद से पूर्वी यूक्रेन के इन शहरो में लगातार हमले और बमबारी हो रही है। वही पिछला विश्व कप 2014 में ब्राजील में हुआ था। साथ ही इस साल सऊदी अरब, मिश्र और ग्रीस भी सह मेजबानी के साथ आएंगे।

सऊदी अरब ने हाल के वर्षों में फीफा और उसके अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो के साथ बेहतर संबंध बनाया है। वह मिश्र और यूनान जैसे देशों के साथ मिलकर संयुक्त बहु महाद्वीपीय मेजबानी का दावा कर सकता है।